होम / सोशल मीडिया / मिजोरम के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी: सुशांत सिन्हा
मिजोरम के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी: सुशांत सिन्हा
इन चुनाव परिणामों पर वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को शानदार जीत मिली है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 40 सीटों वाली विधानसभा में 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को मात्र 10 सीटों पर जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार 2 सीटों पर विजय हुए हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी को महज एक सीट पर जीत मिली है।
इन चुनाव परिणामों पर वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, 'मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की चर्चाओं के बीच मिजोरम के नतीजे कहीं दबकर रह गए लेकिन वहां भी देश की सबसे पुरानी पार्टी की दुर्गति की दास्तां नजर आती है। 40 सीटों वाली विधानसभा में 2013 मेंं कांग्रेस को 34 सीटें आईं जो 2018 में घटकर 4 हुईं और अब तो घटकर एक हो गई है।
बीजेपी जो वहां होती भी नहीं थी उसकी भी 2 सीट आ गईं, लेकिन कांग्रेस मात्र 1 सीट पर सिमट गई है। कांग्रेस का वोट शेयर 10% के करीब गिरा है। ईवीएम से लेकर पत्रकारों को कोसने की बजाय पार्टी को अपने संगठन में मौजूद मजबूत नेताओं पर भरोसा दिखाना होगा, जमीन पर काम करना होगा और जोंक की तरह चिपक गए वामपंथियों से तुरंत निजात पाना होगा वरना कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी का यूं खत्म होते जाना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह होगा।'
आपको बता दें कि मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की चर्चाओं के बीच मिजोरम के नतीजे कहीं दबकर रह गए लेकिन वहां भी देश की सबसे पुरानी पार्टी की दुर्गति की दास्तां नजर आती है। 40 सीटों वाली विधानसभा में 2013 मेंं कांग्रेस को 34 सीटें आईं जो 2018 में घटकर 4 हुईं और अब तो घटकर 1 हो गई है।…
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) December 8, 2023
टैग्स