होम / सोशल मीडिया / जानें, फेसबुक की नीतियों को लेकर क्या बोले CEO मार्क जुकरबर्ग

जानें, फेसबुक की नीतियों को लेकर क्या बोले CEO मार्क जुकरबर्ग

पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की मौत के बाद अमेरिका में नस्लीय तनाव फैला हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

सोशल मीडिया कंपनी ‘फेसबुक’ के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि वह कंपनी की नीतियों की समीक्षा करेंगे और जरूरत पड़ने पर उसमें बदलाव भी करेंगे। हालांकि, जुकरबर्ग ने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह आश्वासन जरूर दिया है कि कंटेंट के प्रति अपने दृष्टिकोण को लेकर फेसबुक और अधिक पारदर्शी होगी। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पोस्ट्स के खिलाफ किसी तरह का कदम न उठाने को लेकर फेकबुक को तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की मौत के बाद अमेरिका में नस्लीय तनाव फैला हुआ है। ऐसे में ट्रंप ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (Black Lives Matter) आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को एक पोस्ट में ‘ठग’ कहा था। उनका यह भी कहना था कि जब लूट शुरू होती है, तब शूटिंग शूरू होती है (When the looting starts, the shooting starts)।

उस समय जहां जुकरबर्ग ने कंपनी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन का एक कारण बताया, वहीं फेसबुक के कई कर्मचारियों ने इस पर अपना विरोध जताया था। इनमें से कई लोगों ने तो अपना इस्तीफा तक सौंप दिया था। मार्क जुकरबर्ग द्वारा की गई फेसबुक पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स फेसबुक डोनाल्ड ट्रंप मार्क जुकरबर्ग
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी : विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

1 hour ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

1 hour ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

1 hour ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

22 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

22 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago