होम / सोशल मीडिया / डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद लिबरल्स को नींद नहीं आएगी: दीपक चौरसिया
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद लिबरल्स को नींद नहीं आएगी: दीपक चौरसिया
डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। इससे पहले ट्रंप साल 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। इससे पहले ट्रंप साल 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं। भारत, ब्रिटेन समेत कई देशों ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत वैश्विक तौर पर कई मायनों में अहम मानी जा रही है।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अब कई लिबरल्स को नींद नहीं आएगी। भारत से लेकर अमेरिका तक भारत विरोधी मानसिकता रखने वाले अब ये सोचने में लग गए हैं कि कैसे डोनाल्ड ट्रंप को विलेन बनाकर पेश किया जाए।
भारत के खिलाफ मानसिकता रखने वाले जॉर्ज सोरोस से लेकर भारत के अंदर 370 समर्थक हो या फिर CAA विरोधी, खुद को लिबरल कहने वाले हों या फिर Deep State Funding करने वाले, ईरान से लेकर चीन तक सभी मानों शोक में डूब गए हैं।
आपको बता दें, अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर पहली बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने ट्रंप से वार्ता करने के बाद अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर यह जानकारी शेयर की है।
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अब कई लिबरल्स को नींद नहीं आएगी, भारत से लेकर अमेरिका तक भारत विरोधी मानसिकता रखने वाले अब ये सोचने में लग गए हैं कि कैसे डोनाल्ड ट्रंप को विलेन बनाकर पेश किया जाए, भारत के खिलाफ मानसिकता रखने वाले जॉर्ज सोरोस से लेकर भारत के…
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) November 6, 2024
टैग्स