होम / सोशल मीडिया / संजय पुगलिया से बोले LG मनोज सिन्हा, कश्मीर में पत्थरबाजी अब इतिहास

संजय पुगलिया से बोले LG मनोज सिन्हा, कश्मीर में पत्थरबाजी अब इतिहास

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद विदेशी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि देखी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। यहां जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी भी ली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद विदेशी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि देखी गई है।

केंद्र शासित प्रदेश में विदेशी मेहमानों के आगमन में 59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया से बात करते हुए उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि 'जम्मू-कश्मीर की जनता आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।

नीयत, नीति और लोगों के भरोसे से विमर्श निश्चित ही बदलता है।' उन्होंने आगे कहा, 'कश्मीर में पत्थरबाजी अब इतिहास की बात हो गई है। बंद के आह्वान पर स्कूल और कारोबार बंद नहीं होते। यहां आ रहे सैलानियों की संख्या से देशभर में संदेश जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर सुरक्षित है।

पिछले साल 1.88 करोड़ सैलानी जम्मू-कश्मीर आए, जबकि इस साल जुलाई तक ही 1.27 करोड़ सैलानी यहां आ चुके हैं। मनोज सिन्हा ने बताया कि 'मोदी सरकार में मनमोहन सरकार की तरह ही कश्मीरी पंडितों के लिए 3 हजार नौकरी और 3 हजार घर देने का फैसला हुआ। ये सभी पद भर दिए गए हैं। कश्मीरी पंडितों को कुल 6 हजार घरों के लिए जमीन दी गई है।


टैग्स एनडीटीवी संजय पुगलिया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम 77वें स्वतंत्रता दिवस एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ
सम्बंधित खबरें

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 hour ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

1 hour ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

2 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago