होम / सोशल मीडिया / लालू यादव की परेशानियों की जड़ कांग्रेस: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
लालू यादव की परेशानियों की जड़ कांग्रेस: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
लालू यादव जी को दुविधा तो तब होती होगी जब वो अपनी बेटी मीसा का चेहरा देखते होंगे। क्यों रखा था वो नाम? ताकि वो जीवनभर उस संकल्प को याद रखें कि कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) घोटाले में आरोप तय करने की अनुमति दे दी है। यह फैसला लालू यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अभी बिहार में विधानसभा चुनाव होना है।
इस मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने एक टीवी डिबेट में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, आज गरीब-गुरबा का जो नेता है, उसका परिवार बिहार के सबसे अमीर परिवारों में से एक है।
रही बात चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अदालती कार्रवाई की, तो मैं चुनौती देकर पूछना चाहता हूं कोई छह महीने बता दीजिए जब किसी न किसी राज्य का चुनाव न हो रहा हो। लालू जी जेल गए 1997 में, तब जनता दल की सरकार थी यानी उनकी खुद की पार्टी की सरकार थी।
उन्होंने इसका आरोप लगाया कांग्रेस पार्टी पर। उसके बाद भी लालू यादव जी चुनाव लड़ने के योग्य हो जाते, अगर यूपीए सरकार में राहुल गांधी ने वो पर्चा न फाड़ा होता। और लालू यादव जी को दुविधा तो तब होती होगी जब वो अपनी बेटी मीसा का चेहरा देखते होंगे। क्यों रखा था वो नाम?
ताकि वो जीवनभर उस संकल्प को याद रखें कि कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। मगर आज जब इमरजेंसी के 50 साल पूरे हुए, तो एक शब्द नहीं निकला। यानि लालू जी की समस्त समस्याओं की जड़ कांग्रेस और आरोप भाजपा एनडीए पर लगाते हैं।
आज गरीब-गुरबा का जो नेता है, उसका परिवार बिहार के सबसे अमीर परिवारों में से एक है।
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) October 13, 2025
रही बात चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अदालती कार्रवाई की, तो मैं चुनौती देकर पूछना चाहता हूं कोई छह महीने बता दीजिए जब किसी न किसी राज्य का चुनाव न हो रहा हो।
लालू जी जेल गए 1997 में, तब… pic.twitter.com/5N085YvWhW
टैग्स