होम / सोशल मीडिया / त्रिपुरा के अगले सीएम को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने जताई ये संभावना

त्रिपुरा के अगले सीएम को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने जताई ये संभावना

त्रिपुरा में भाजपा ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है । इस बीच राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर मंथन शुरू हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में एक बार फिर बीजेपी ने अपने सहयोगियों के बल पर सत्ता में वापसी कर ली है। ऐसे में राज्य के अगले सीएम को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। चुनाव से पहले ये माना जा रहा था कि माणिक साहा को भाजपा फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा बना सकती है, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने नई सरकार के गठन पर कोई बात नहीं कही है।

आपको बता दें कि आठ मार्च यानी कि महिला दिवस के दिन ही इस राज्य में सीएम के नाम का ऐलान कर शपथ दिलाई जाएगी। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला दिवस पर त्रिपुरा में किसी महिला को मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

इस समय जो नाम सबसे आगे बताया जा रहा है वो है धनपुर सीट से जीतीं प्रतिमा भौमिक, दरअसल प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं और अगर ऐसा होता है तो वे उत्तर-पूर्वी राज्यों में पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।

इन सब अटकलों के बीच वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने भी ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वोत्तर की पहली महिला मुख्यमंत्री?  क्या केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को सौंपी जा सकती है राज्य की कमान? आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही होगा त्रिपुरा में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह।

वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर मीडिया समाचार ट्विटर न्यूज़
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी : विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

17 minutes ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

24 minutes ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

35 minutes ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

21 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

15 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

22 hours ago