होम / सोशल मीडिया / इजरायल ने लेबनान में किये बड़े हमले, निशांत चतुर्वेदी ने कही ये बड़ी बात
इजरायल ने लेबनान में किये बड़े हमले, निशांत चतुर्वेदी ने कही ये बड़ी बात
इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ सबसे घातक हमला किया। इस हमले में 90 से अधिक महिलाओं और बच्चों सहित करीब 500 से अधिक लोग मारे गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आईडीएफ ने लेबनान में भारी तबाही मचाई है। इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ सबसे घातक हमला किया। इस हमले में 90 से अधिक महिलाओं और बच्चों सहित करीब 500 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार निशांत चतुर्वेदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपने विचार व्यक्त किये।
उन्होंने एक्स पर लिखा, हिजबुल्लाह पर इजरायल ने जो अटैक किया है वह मॉडर्न वाॅरफेयर में एक केस स्टडी है। सबसे पहले इजराइल ने दो दिन लगातार उनके कम्युनिकेशन नेटवर्क पर अटैक किया। पहले पेजर अटैक और उसके बाद वॉकी टॉकी और मोबाइल फोंस पर हमला।
हिजबुल्लाह को कहीं से उम्मीद नहीं थी कि ऐसा हमला होगा और इससे उनकी कम्युनिकेशन लाइंस को काफी नुकसान हुआ और वो पैनिक में आ गए। हिजबुल्लाह इस हमले से संभल ही नहीं पाया और अगले दिन उनके हथियारों के जो गोदाम पर हमले किए गए और अब चुन चुन के हिजबुल्लाह के हाइड आउटस और उनके ठिकानों पर अटैक किया जा रहा है।
इजराइल ने हिजबुल्लाह को बैक फुट पर ला दिया है। आपको बता दे, इज़रायली सेना ने कहा कि उसने उग्रवादी सेल हिजबुल्लाह पर तोपखाने और टैंकों से दक्षिण लेबनान हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया। उत्तरी इज़राइल की पुलिस ने कहा कि जवाब में हिजबुल्लाह ने सैकड़ों रॉकेट दागे हैं।
हिजबुल्लाह पर इजरायल ने जो अटैक किया है वह मॉडर्न वाॅरफेयर में एक केस स्टडी है
— Nishant Chaturvedi ?? (@nishantchat) September 23, 2024
सबसे पहले इसराइल ने दो दिन लगातार उनके कम्युनिकेशन नेटवर्क पर अटैक किया पहले पेजर अटैक और उसके बाद वॉकी टॉकी और मोबाइल फोंस पर हमला
हिजबुल्लाह को कहीं से उम्मीद नहीं थी कि ऐसा हमला होगा और इससे उनकी…
टैग्स लेबनान में 500 मौतें