होम / सोशल मीडिया / भारत-कनाडा संबंध बद से बदतर होते जा रहे हैं: भूपेंद्र चौबे
भारत-कनाडा संबंध बद से बदतर होते जा रहे हैं: भूपेंद्र चौबे
कनाडा की सरकार ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कनाडाई सरकार पर आरोपों के सबूत शेयर ना करने की बात भी कही।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
कनाडा से तनाव के बीच भारत ने वहां से अपने उच्चायुक्त और अन्य राजनायिकों को वापस बुला लिया है जबकि दिल्ली में कनाडा के छह डिप्लोमैट को भारत ने निष्कासित कर दिया है। कनाडा की सरकार ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे और तब से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कनाडाई सरकार पर आरोपों के सबूत शेयर ना करने की बात भी कही। वहीं वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, कनाडा को भारत का जवाब टॉप क्लास था।
भारत-कनाडा संबंध बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक तरफ तो दिलजीत दोसांझ से स्टेडियम भरे जा रहे हैं और कनाडा में अन्य शीर्ष भारतीय कलाकार। दूसरी ओर ट्रूडो पूरी तरह से वोट बैंक उन्मुख राजनीति कर रहे हैं। आपको बता दें, सितंबर 2023 में, ट्रूडो ने भारत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय एजेंटों को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल बताया गया था।
भारत ने इस तरह के आरोपों को साफ तौर पर 'मोटिवेटेड' करार दिया था। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि यह कोई विकल्प नहीं है जो कनाडा ने कनाडा-भारत संबंधों में तनाव पैदा करने के लिए चुना गया है। भारत एक महत्वपूर्ण लोकतंत्र है।
The Indian response to @JustinTrudeau has been top class today. The Indo Canada relationship is only going from bad to worse. On one hand there are stadiums being filled by @diljitdosanjh and other top Indian performers in Canada. On the other is the total vote bank oriented…
— bhupendra chaubey (@bhupendrachaube) October 14, 2024
टैग्स जस्टिन ट्रूडो