होम / सोशल मीडिया / भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का लोकार्पण, हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कही ये बड़ी बात
भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का लोकार्पण, हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कही ये बड़ी बात
अटल सेतु से मुंबई से गोवा जाने में समय की बचत होगी। अभी मुंबई से गोवा जाने में 11 घंटे लगते हैं। इस सेतु के खुलने से सिर्फ 9 घंटे लगेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समुंदर में बने देश के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन किया। इस पुल से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी मात्र 20 मिनट में तय हो जाएगी। इस पुल की कुल दूरी 21.8 किमी है और यह छह लेन वाला है। इस पुल की लंबाई समुंदर के ऊपर 16.5 किमी और जमीन के ऊपर 5.5 किमी है। भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल को लेकर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने खुले दिल से पीएम मोदी की तारीफ़ की है।
उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का लोकार्पण पीएम मोदी ने कर दिया और घनघोर विरोधी भी मानते हैं कि बीजेपी के शासन में विकास के कार्यों की गति अद्भुत तेज हो जाती है। मैं हमेशा मानता हूँ और कहता भी हूँ कि, मुम्बई और उसके आसपास के लोगों को जीवन बेहतर बनाने के लिए जो मिलना चाहिए, कभी नहीं मिला। मुम्बई देश की आर्थिक राजधानी है, उसे सब कुछ सबसे पहले मिलना चाहिए था, दुर्भाग्य से सबसे देर में मिलता है।
देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर जो शुरू किया था, उसमें से कई योजनाओं पर अड़ंगा लगा दिया गया था। अब कोस्टल रोड भी तेजी से बन रही है। अटल पुल मुंबई के लोगों का जीवन बेहतर करेगा। विकास की राजनीति और हिंदुत्व का सम्मान, भाजपा की राजनीति का मूल मंत्र है। बता दे, इस पुल को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक नाम दिया गया है, जिसे अब अटल बिहारी वाजपेयाी सेवारी न्हावा शेवा अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा।
#AtalSetu भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का लोकार्पण आज @PMOIndia @narendramodi ने कर दिया और घनघोर विरोधी भी मानते हैं कि, @BJP4India के शासन में विकास के कार्यों की गति अद्भुत तेज हो जाती है। मैं हमेशा मानता हूँ और कहता भी हूँ कि, #मुम्बई और उसके आसपास के लोगों को जीवन बेहतर… pic.twitter.com/tNAFYtkSFC
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) January 12, 2024
टैग्स अटल सेतु मुंबई पीएम मोदी पीएम मोदी अटल सेतु उद्घाटन समंदर पर सबसे बड़ा पुल समंदर पुल पीएम मोदी