होम / सोशल मीडिया / 'ICC' ने खारिज की बांग्लादेश की मांग: विक्रांत गुप्ता ने कही ये बड़ी बात
'ICC' ने खारिज की बांग्लादेश की मांग: विक्रांत गुप्ता ने कही ये बड़ी बात
आईसीसी ने कहा है कि क्योंकि बांग्लादेश को कोई विश्वसनीय सुरक्षा खतरा नहीं है, ऐसे में टूर्नामेंट से ठीक पहले बदलाव करना संभव नहीं है। शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेन्यू बदलने की मांग को खारिज कर दिया है। बुधवार को हुई मीटिंग के बाद आईसीसी ने साफ किया कि टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, अब सवाल यह है कि बांग्लादेश की मांगें खारिज होने के बाद विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी का क्या होगा। पाकिस्तान की मुख्यधारा की मीडिया और कई भरोसेमंद पत्रकारों ने दावा किया था कि पीसीबी भी विश्व कप से हट सकता है और यहां तक कि मोहसिन नक़वी ने टीम से “तैयारियां रोकने” को भी कहा था।
ऐसे में यह असमंजस बना हुआ है कि पाकिस्तान आगे क्या कदम उठाएगा। क्या ये सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति थी या वाकई टूर्नामेंट से हटने की तैयारी थी। आपको बता दें, आईपीएल से पहले मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज किए जाने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए आईसीसी से भारत के बाहर अपने वर्ल्ड कप वेन्यू करने की मांग की थी।
What happens to Pakistan’s participation in the World Cup now that Bangladesh’s demands have been rejected? Their main stream media and very credible journalists said PCB will also pull out of the World Cup - and, Mohsin Naqvi had told their cricket team to “stop preparations”.…
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) January 21, 2026
टैग्स