होम / सोशल मीडिया / भविष्य में भारत के इर्द-गिर्द घूम सकती है वैश्विक कूटनीति: राहुल शिवशंकर
भविष्य में भारत के इर्द-गिर्द घूम सकती है वैश्विक कूटनीति: राहुल शिवशंकर
वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में विश्व में भारत एक बड़ी भूमिका अदा कर सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए 2 दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचने वाले हैं। ब्रिक्स सम्मेलन के साथ ही पूरी दुनिया की नजर इस बात पर भी टिकी हुई है कि रूस में पीएम मोदी की किन देशों के प्रमुख के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में विश्व में भारत एक बड़ी भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से लिखा, रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के अलावा, क्या पीएम मोदी, जो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान से बातचीत के लिए मिल रहे हैं, तेल अवीव और तेहरान के बीच तनाव को शांत करने में भी मदद कर सकते हैं?
पश्चिम तो नहीं, लेकिन इस सदी में हमारा अपना भारत तेजी से एक आधार बनकर उभर सकता है, जिसके इर्द-गिर्द वैश्विक कूटनीति घूम सकती है। संभावनाओं का एक युग इंतज़ार कर रहा है। आपको बता दें, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने रूस के लिए रवाना हो गए हैं।
यहां उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सदस्य देशों के नेताओं से मिलने की उम्मीद है। शी शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स ब्लॉक के अधिक सहयोग के लिए चीन के दृष्टिकोण को स्पष्ट करेंगे।
Apart from interlocuting between Russia and Ukraine, could PM Modi, who is meeting Iranian President Pezeshkian at the BRICS Summit for talks, also serve to calm tensions between Tel Aviv and Teheran?
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) October 22, 2024
Not the West, but in this century, our own Bharat could fast emerge as the…
टैग्स