होम / सोशल मीडिया / 38 साल बाद कश्मीर में फिल्म प्रीमियर : आदित्य राज ने कही ये बड़ी बात
38 साल बाद कश्मीर में फिल्म प्रीमियर : आदित्य राज ने कही ये बड़ी बात
कश्मीर में ऐतिहासिक मील का पत्थर। लगभग 38 साल बाद कश्मीर में फिल्म प्रीमियर का आयोजन। इस सफलता का प्रमुख कारण अनुच्छेद 370 को निरस्त करना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
‘ग्राउंड जीरो’ ने शुक्रवार को एक नया इतिहास रचा। बीते 38 वर्ष में कश्मीर में रेड कार्पेट प्रीमियर होने वाली यह पहली फिल्म है। यह फिल्म संसद हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर गाजी बाबा को मार गिराने के अभियान पर केंद्रित है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल ने भी सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, कश्मीर में ऐतिहासिक मील का पत्थर। लगभग 38 साल बाद कश्मीर में फिल्म प्रीमियर का आयोजन। ग्राउंड ज़ीरो स्क्रीनिंग एक बड़ी सफलता थी। इस सफलता का प्रमुख कारण अनुच्छेद 370 को निरस्त करना और पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों द्वारा अलगाववादियों और आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई है।
आपको बता दें, शुक्रवार को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कश्मीर पर आधारित अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो की स्क्रीनिंग की। श्रीनगर में हुए इस प्रीमियर के दौरान रेड कारपेट पर बीएसएफ के जवानों और फिल्म की पूरी टीम ने एंट्री की। ग्राउंड जीरो का यह खास प्रीमियर बीएसएफ के जवानों के लिए आयोजित किया गया था।
Historic milestone in Kashmir: Film Premiere organised in Kashmir after almost 38 years. Ground Zero screening was a major success. This success is majorly because or Article 370 abrogation and action taken against separatists and terrorists by security forces over the years. ?? pic.twitter.com/l8H0Co0CK1
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 19, 2025
टैग्स