होम / सोशल मीडिया / तकनीकी खराबी से ठप रहे फेसबुक और इंस्टाग्राम, यूजर्स हुए परेशान

तकनीकी खराबी से ठप रहे फेसबुक और इंस्टाग्राम, यूजर्स हुए परेशान

यूजर्स दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉग-इन या अपने पेज रीफ़्रेश नहीं कर पा रहे थे। कुछ यूजर्स को पासवर्ड बदलने के लिए भी कहा गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ‘फेसबुक’ (Facebook) और ‘इंस्टाग्राम’ (Instagram) यूजर्स को मंगलवार शाम को उस समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में इन दोनों ने अचानक काम करना बंद कर दिया। यूजर्स दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉग-इन या अपने पेज रीफ़्रेश नहीं कर पा रहे थे। कुछ यूजर्स को पासवर्ड बदलने के लिए भी कहा गया।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर इस दिक्कत के बारे में खबरें ट्रेंड करने के तुरंत बाद ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ की पैरेंट कंपनी ‘मेटा’ (Meta) के कम्युनेकशंस डायरेक्टर एंडी स्टोन ने कहा, ‘हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हम अब इस पर काम कर रहे हैं।‘ हालांकि, उन्होंने इस समस्या का कारण नहीं बताया। ऐसे में फेसबुक और इंस्टाग्राम के तमाम यूजर्स को अपने अकाउंट पर साइबर हमले का डर सता रहा था।

हालांकि, मंगलवार रात तक सेवाएं बहाल कर दी गईं और बाद में इस बारे में भी एंडी स्टोन ने एक पोस्ट में कहा, ’आज सुबह एक तकनीकी समस्या के कारण लोगों को हमारी कुछ सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई हुई। हमने प्रभावित सभी लोगों के लिए समस्या का यथाशीघ्र समाधान किया और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा के एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस से पता चला कि वॉट्सऐप बिजनेस को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि वॉट्सऐप और थ्रेड्स पर उतनी ज्यादा समस्या नहीं रही।


टैग्स फेसबुक इंस्टाग्राम मार्क जुकरबर्ग ग्लोबल आउटेज
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

11 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

11 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

11 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

58 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago