होम / सोशल मीडिया / तीसरे मोर्चे की कवायद शुरू, अभिषेक उपाध्याय ने मायावती को लेकर कही ये बड़ी बात
तीसरे मोर्चे की कवायद शुरू, अभिषेक उपाध्याय ने मायावती को लेकर कही ये बड़ी बात
इस समय बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद करने में जुटे हुए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश में अभी आम चुनाव में काफी समय बाकी है, लेकिन विपक्षी दल अभी से मोदी सरकार को हटाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इस समय बीजेपी सबसे मजबूत पार्टी है और बीजेपी गठबंधन साल 2014 से ही सत्ता में विराजमान है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भी इस समय बीजेपी अजेय है और खुद पीएम मोदी बनारस से सांसद हैं।
इस समय बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद करने में जुटे हुए हैं। हालांकि इतने दलों के लोगों को वह कैसे एक मंच पर लाएंगे ये बड़ा सवाल है! दूसरी और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस के मुताबिक उनके सहयोग के बिना मोदी सरकार को हटाना असंभव है, लेकिन वह बाकी दलों को कैसे संतुष्ट करेगी, इस पर अभी संशय बना हुआ है।
इस पूरी कवायद पर एबीपी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने एक ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, 'विपक्षी दलों में आज भी बसपा सुप्रीमो बहन मायावती से बड़ा विनिंग कॉम्बिनेशन किसी के पास नहीं। दलित+मुस्लिम+ब्राह्मण का उनका ब्रह्मास्त्र किसी भी राजनीतिक समीकरण की चूलें हिला सकता है। सवाल सिर्फ ये है कि आखिर बहन जी इतनी खामोश क्यों हैं?
अभिषेक उपाध्याय के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
विपक्षी दलों में आज भी बसपा सुप्रीमो बहन मायावती से बड़ा विनिंग कॉम्बिनेशन किसी के पास नही।
— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) September 29, 2022
दलित+मुस्लिम+ब्राह्मण का उनका ब्रह्मास्त्र किसी भी राजनीतिक समीकरण की चूलें हिला सकता है। सवाल सिर्फ ये है कि आखिर बहन जी इतनी खामोश क्यों हैं? @Mayawati @satishmisrabsp
टैग्स एबीपी न्यूज राहुल गांधी सोशल मीडिया मीडिया कांग्रेस नरेंद्र मोदी ट्विटर अभिषेक उपाध्याय नीतीश कुमार पीएम मोदी बीजेपी ममता बनर्जी मोदी सरकार विपक्ष मीडिया न्यूज़ सत्ता पक्ष वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय बसपा सुप्रीमो बसपा सुप्रीमो बहन मायावती बहन मायावती