होम / सोशल मीडिया / हर बच्चा विशेष, बस ज़रूरत अवसर और संवेदना की : ब्रजेश मिश्रा

हर बच्चा विशेष, बस ज़रूरत अवसर और संवेदना की : ब्रजेश मिश्रा

इस पुनीत कार्य में मेरे साथी, चैनल के स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह जी ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। मेरी इस इच्छा को उन्होंने अपना संकल्प बना लिया। स्वयं अनाथालय पहुंचे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

लखनऊ के सरकारी बालिका अनाथालय ( पारा, लखनऊ स्थित राजकीय बालिका छात्रावास) में एक अत्यंत भावनात्मक क्षण देखने को मिला, जब भारत समाचार की ओर से उच्च गुणवत्ता वाले Apple iMac कंप्यूटर इन प्रतिभाशाली बेटियों को भेंट स्वरूप सौंपे गए। ये iMac सिस्टम पहले चैनल के ब्रॉडकास्ट एडिटिंग डेस्क पर इस्तेमाल होते थे, और अब तकनीकी उन्नयन के बाद ये सिस्टम ऐसे हाथों में जाएं जो इससे आगे बढ़ें, सीखें और जीवन में नया मुकाम पाएं।

प्रधान संपादक ब्रजेश मिश्रा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, इस पुनीत कार्य में मेरे साथी, चैनल के स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह जी ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। मेरी इस इच्छा को उन्होंने अपना संकल्प बना लिया। स्वयं अनाथालय पहुंचे, iMac सिस्टम अपने हाथों से सौंपे और बच्चियों से मिलकर उन्हें प्रेरित किया।

साथ ही, तकनीकी सहायता के लिए एक अनुभवी IT इंजीनियर को भी तैनात किया ताकि बेटियों को किसी तकनीकी कठिनाई का सामना न करना पड़े। बिन मां-बाप के जीवन की पीड़ा को हम केवल महसूस करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ऐसे बच्चों के सपनों में हम सबको भागीदार बनना चाहिए।

इस पुनीत कार्य हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार और विशेष रूप से महिला कल्याण विभाग का रहा, जिन्होंने हमें इस पहल की अनुमति दी, और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं ताकि सिस्टम की हैंडओवर प्रक्रिया और इंस्टॉलेशन बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

हमारा यह छोटा प्रयास इन बेटियों के चेहरे पर मुस्कान और दिलों में आत्मविश्वास लाने का जरिया बने। यही हमारी सबसे बड़ी संतुष्टि है। वो अकेली नहीं हैं। वो लावारिस नहीं हैं। हम सब उनके वारिस हैं। और ये समाज, ये राष्ट्र, इनकी कामयाबी की ज़िम्मेदारी साझा करता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका : राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

25 minutes ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस : अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

34 minutes ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय : चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

41 minutes ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago