होम / सोशल मीडिया / उजागर हुआ अमेरिकी प्रशासन का दोहरा चरित्र : अजय कुमार

उजागर हुआ अमेरिकी प्रशासन का दोहरा चरित्र : अजय कुमार

आसिम मुनीर फिलहाल अमेरिका में हैं। अपनी यात्रा के दौरान मुनीर को विदेशी पाकिस्तानियों और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना भी करना पड़ा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दोपहर के भोजन पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात करने वाले हैं। व्हाइट हाउस की ओर से बुधवार के लिए जारी राष्ट्रपति ट्रंप के शेड्यूल में लिखा है कि वो कैबिनेट रूम में पाकिस्तानी जनरल के साथ लंच करेंगे।

इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन का दोहरा चरित्र अब हमारे सामने आ गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, जिस व्यक्ति की कुंठा और नफ़रत की वजह से पहलगाम में भारतीय नागरिकों को चुन-चुन कर मौत के घाट उतारा गया, जिसकी वजह से भारत ने पाकिस्तान के आंतकी नेटवर्क को तबाह करने के लिए ऑपरेशन चलाया, वही पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष असीम मुनीर आज दोपहर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खाना खाने जा रहा है।

रात्रि भोज पर उसके साथ, अमेरिकी की कई नामचीन हस्तियाँ भी मौजूद होगीं। इस दोहरेपन को कैसे देखना चाहिए भारत को? ख़ासकर तब, जब अमेरिका जानता है कि जनरल मुनीर ने ही भारत के पीठ में ख़ंजर भोंका है। खैर, ये चरित्र मौजूदा अमेरिकी प्रशासन का पहले दिन से रहा है।

उम्मीद है भारतीय कूटनीतिज्ञों के पास अमेरिकी दोहरेपन की काट होगी। वरना, आने वाले दिनों में पाकिस्तान के साथ अमेरिकी गलबइयाँ पहले से कहीं ज़्यादा प्रत्यक्ष तौर पर दुनिया को दिखेंगी। आपको बता दें, आसिम मुनीर फिलहाल अमेरिका में हैं। अपनी यात्रा के दौरान मुनीर को विदेशी पाकिस्तानियों और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना भी करना पड़ा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए : हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

3 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा : अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

3 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद : ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

3 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

23 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

1 day ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago