होम / सोशल मीडिया / ब्लू टिक को लेकर ट्विटर ने यूं बनाया सस्पेंस, निधि राजदान ने कहा- गलत बात

ब्लू टिक को लेकर ट्विटर ने यूं बनाया सस्पेंस, निधि राजदान ने कहा- गलत बात

जिन ट्विटर यूजर्स के हैंडल पर 1 मिलियन यानी 10 लाख फॉलोअर्स हैं उन्हें ब्लू टिक फ्री में मिल रहा है या फिर उनके अकाउंट से ब्लू टिक वापस नहीं लिया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जैसा कि हम सब इस बात को जानते हैं कि एलन मस्क ने फ्री लिगेसी ब्लू टिक को हटा दिया है। ब्लू टिक हटाए जाने के बाद अमिताभ बच्चन ने तो बाकायदा गुहार लगाई थी कि उनका ब्लू टिक रिस्टोर किया जाए, उनके ट्वीट को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वह बिना ब्लू टिक के रह ही नहीं सकते हैं, लेकिन अब ट्विटर को लेकर एक और खुलासा हुआ है।

एक खबर है कि जिन ट्विटर यूजर्स के हैंडल पर 1 मिलियन यानी 10 लाख फॉलोअर्स हैं, उन्हें ब्लू टिक फ्री में मिल रहा है या फिर उनके अकाउंट से ब्लू टिक वापस नहीं लिया गया है। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने भी ट्वीट कर एक बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने अपने ब्लू टिक के लिए कोई भी भुगतान नहीं किया है, लेकिन उनका ब्लू टिक वापस मिल गया है। उन्होंने आगे लिखा, अगर ट्विटर 1 मिलियन के ऊपर फॉलोअर्स वाले लोगों को ब्लू टिक वापस दे ही रहा है तो इसे सबकी जानकारी में लाया जाए। ऐसे अकाउंट जिन्होंने भुगतान नहीं किया है उन्हें भुगतान की श्रेणी में ना रखा जाए, क्योंकि वह बिल्कुल गलत बात है।

आपको बता दें कि अमिताभ के बाद विराट कोहली और आलिया भट्ट का भी ब्लू टिक वापस मिल गया है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्होंने पैसे देकर ब्लू टिक वापस लिए हैं या मिलियन फॉलोअर्स होने के कारण उन्हें ब्लू टिक वापस मिला है।

वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स सोशल मीडिया ट्विटर निधि राजदान ट्विटर न्यूज़ ब्लू टिक एलन मास्क पत्रकार निधि राजदान
सम्बंधित खबरें

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती : दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

28 minutes ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करे भरोसा : रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

35 minutes ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

2 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago