होम / सोशल मीडिया / दिल्ली पुलिस के पॉडकास्ट ‘किस्सा खाकी का’ ने पूरे किए 4 साल

दिल्ली पुलिस के पॉडकास्ट ‘किस्सा खाकी का’ ने पूरे किए 4 साल

दिल्ली पुलिस का पॉडकास्ट ‘किस्सा खाकी का’ चार साल पूरे कर चुका है। 206 एपिसोड के साथ यह दुनिया का इकलौता नियमित पुलिस पॉडकास्ट बनकर जनता और पुलिस के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

दिल्ली पुलिस के आधिकारिक पॉडकास्ट ‘किस्सा खाकी का’ ने अपने चार वर्ष पूरे कर लिए हैं। जनवरी 2022 में शुरू हुई इस अनोखी पहल के अब तक 206 एपिसोड जारी हो चुके हैं, जो इसे दुनिया के किसी भी पुलिस विभाग द्वारा संचालित इकलौता नियमित पॉडकास्ट बनाता है। यह पॉडकास्ट आम नागरिकों और पुलिस के बीच भरोसे की दूरी कम करने का प्रभावी माध्यम साबित हुआ है।

इसमें उन सच्ची घटनाओं को जगह दी जाती है, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाती है, जैसे अपहरण से बच्चों को बचाना, साइबर अपराध रोकना, मुश्किल हालात में लोगों की मदद करना या मानवीय संवेदनाओं से जुड़े पुलिस प्रयास। ‘किस्सा खाकी का’ का निर्माण और संचालन दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम करती है।

यह पहल पुलिस नेतृत्व के मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ी है और वर्तमान में पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा के नेतृत्व में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। पॉडकास्ट की खास पहचान इसकी आवाज हैं- वर्तिका नंदा, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में पत्रकारिता विभाग की प्रमुख प्रोफेसर हैं।

वे ‘तिनका तिनका जेल रेडियो’ जैसे सुधारात्मक मीडिया प्रोजेक्ट्स के लिए भी जानी जाती हैं। हर रविवार दोपहर 2 बजे दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 3 से 8 मिनट का नया एपिसोड जारी किया जाता है। अब यह पॉडकास्ट केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि मीडिया और समाजशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए अकादमिक शोध का महत्वपूर्ण विषय भी बनता जा रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

4 days ago

मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन

हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।

4 days ago

अमेरिका अब बोलकर दादागिरी कर रहा है: संकेत उपाध्याय

अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक़ लिए हैं और अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा।

4 days ago

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

5 days ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

5 days ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

13 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

7 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

7 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

5 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

7 hours ago