होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस के नए दफ्तर का हुआ उद्घाटन, अमिश देवगन ने कही ये बड़ी बात

कांग्रेस के नए दफ्तर का हुआ उद्घाटन, अमिश देवगन ने कही ये बड़ी बात

इंदिरा भवन में यूपीए-1 और यूपीए-2 के शासन की तस्वीरें, डॉ. मनमोहन सिंह के शपथ ग्रहण की तस्वीर और बराक ओबामा के साथ उनकी तस्वीर भी शामिल हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में नए पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ था।

इस मामले पर वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमिश देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, कॉंग्रेस ने अपने मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन रखा है, नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर तो 600 से ज़्यादा संस्थान हैं, इस भवन का नाम महात्मा गांधी के नाम पर हो सकता था, सरदार पटेल का नाम हो सकता था, बाबा साहेब का नाम हो सकता था, डॉ मनमोहन सिंह का नाम हो सकता था। लेकिन “परिवार केवलम”!

आपको बता दें, इंदिरा भवन में महात्मा गांधी, पंडित नेहरू से लेकर अन्य नेताओं की कुल 246 ऐतिहासिक तस्वीरें लगी हुई हैं। इंदिरा भवन में 140 सालों की ऐतिहासिक यात्रा का कालक्रम दिखाया गया है, जिसमें पूर्ण स्वराज, दांडी मार्च, गरीबी हटाओ, भारत जोड़ो यात्रा, नेहरू जी और आइंस्टाइन की तस्वीर, शास्त्री जी और किसान, इंदिरा गांधी के सामने पाकिस्तान के झुकने की तस्वीर, राजीव गांधी की दूरसंचार क्रांति, नरसिम्हा राव और वैश्वीकरण, और सोनिया गांधी का त्याग भी शामिल हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

8 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

9 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

9 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago