होम / सोशल मीडिया / CM केजरीवाल के साथ खड़ी हुई कांग्रेस, संकेत उपाध्याय ने बताया पाखंड
CM केजरीवाल के साथ खड़ी हुई कांग्रेस, संकेत उपाध्याय ने बताया पाखंड
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित गुरुवार रात को ही दिल्ली के सीएम आवास पहुंच गए और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस भी एक्टिव हो गई। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने केजरीवाल पर ईडी के एक्शन की आलोचना की। राहुल गांधी ने फोन से अरविंद केजरीवाल से बात की।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित गुरुवार रात को ही दिल्ली के सीएम आवास पहुंच गए और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाक़ात की। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और इसे पाखंड करार दिया।
उन्होंने लिखा, 'मैं दिल्ली शराब नीति मामले में कांग्रेस पार्टी के पूर्ण पाखंड पर ध्यान दिए बिना नहीं रह सकता। तमाम नेताओं ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्हीं नेताओं में से कुछ अब उनके साथ एकजुटता से खड़े नजर आ रहे हैं।'
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस के तमाम नेताओं के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां वो शराब नीति को लेकर आप की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन वर्तमान में वो पीएम मोदी पर हमला करके के लिए केजरीवाल की गिरफ़्तारी को हथियार बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
Cannot help but notice the absolute hypocrisy of the Congress party in the Delhi liquor policy case. Neta after neta accused Kejriwal of corruption. Some of those very same netas now seen standing in solidarity with him.
— Sanket Upadhyay (@sanket) March 22, 2024
टैग्स अरविंद केजरीवाल भगवंत मान पंजाब लोकसभा चुनाव पंजाब कांग्रेस पंजाब में आम आदमी पार्टी