होम / सोशल मीडिया / यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सीएम पुष्कर धामी ने रुबिका लियाकत से कही ये बड़ी बात
यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सीएम पुष्कर धामी ने रुबिका लियाकत से कही ये बड़ी बात
सीएम धामी ने कहा कि इस साल यानी 2023 के अंत तक यूसीसी को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत24 के कार्यक्रम 'विजन ऑफ न्यू उत्तराखंड' में शिरकत की। इस दौरान उनसे कई विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई लेकिन जब समान नागरिक संहिता की बात आई तो उन्होंने बड़ी जानकारी साझा कर दी।
सीएम धामी ने कहा कि इस साल यानी 2023 के अंत तक यूसीसी को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। एंकर रुबिका लियाकत के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही हमने जनता से वादा किया था कि नई सरकार बनते ही हम यूसीसी लाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे और हमने वही किया है।
सरकार बनने के तुरंत बाद हमने यूसीसी के गठन के लिए एक समिति का गठन किया। सीएम धामी ने कहा कि समिति ने अब तक 1 साल 4 महीने का समय लिया है।
करीब 2 लाख 35 हजार लोगों से बातचीत की है। लोगों से सुझाव भी लिये गये हैं। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी विभिन्न सुझाव भेजे हैं। कमेटी ने इसका मसौदा लगभग तैयार कर लिया है। जैसे ही ड्राफ्ट हमें सौंप दिया जायेगा। इसे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लागू कर देंगे।
बड़ी ख़बर
— Rubika Liyaquat (@RubikaLiyaquat) August 28, 2023
इसी साल लागू होगा उत्तराखंड में Uniform Civil Code
-सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- 2024 तो बहुत दूर है, उससे पहले ही उत्तराखंड लाएगा समान नागरिक संहिता pic.twitter.com/l2N4PmBOYd
टैग्स