होम / सोशल मीडिया / सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिया राजनीतिक परिपक्वता का उदाहरण: अजय कुमार
सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिया राजनीतिक परिपक्वता का उदाहरण: अजय कुमार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- मेजबान होने के नाते मैं सुरक्षा के लिए जिम्मेदार था। इन लोगों के परिजन से मैं कैसे माफी मांगू। मेरे पास कोई शब्द नहीं है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को पहलगाम अटैक में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- मेजबान होने के नाते मैं सुरक्षा के लिए जिम्मेदार था। इन लोगों के परिजन से मैं कैसे माफी मांगू। मेरे पास कोई शब्द नहीं है। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तारीफ़ की।
उन्होंने एक्स पर लिखा, यह एक बड़े कद के नेता द्वारा प्रदर्शित राजनीतिक परिपक्वता का बेहतरीन उदाहरण है। काश कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसीराजनीतिक परिपक्वता दिखाई होती। उन्हें कम से कम सफ़ाई तो नहीं देनी पड़ती।
आपको बता दें, उमर ने कहा- उन बच्चों से क्या कहता, जिन्होंने अपने वालिद को खून में लिपटा हुआ देखा। उस नेवी अफसर की विधवा को क्या कहूं, जिन्हें शादी किए हुए ही चंद दिन हुए थे। कुछ लोगों ने पूछा कि क्या कसूर था हमारा। हम पहली बार कश्मीर आए थे छुट्टी मनाने के लिए। इस छुट्टी का जिंदगी भर खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
This is one of the finest examples of Political maturity exhibited by a leader of stature.
— Ajay Kumar (@AjayKumarJourno) April 28, 2025
“आज हम टेबल नहीं थपथपायेंगे। Statehood कि मांग नहीं करेंगे। आज हम उन 26 मारे गये मासूम से सिर्फ हमदर्दी जतायेंगे” - @OmarAbdullah
काश कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसी maturity दिखाई… https://t.co/RH5SpXTiPQ
टैग्स