होम / सोशल मीडिया / मोहन भागवत के विवादित बयान पर बोलीं चित्रा त्रिपाठी, ब्राह्मण ने नहीं बनाई जातियां
मोहन भागवत के विवादित बयान पर बोलीं चित्रा त्रिपाठी, ब्राह्मण ने नहीं बनाई जातियां
आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि मोहन भागवत ने 'पंडित' शब्द का उपयोग ज्ञानियों के लिए इस्तेमाल किया था, न कि किसी जाति धर्म के लिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत की ओर से पंडितों के खिलाफ दिए बयान के बाद सियासी तूफान मच गया है। संघ प्रमुख के बयान के बाद तमाम भाजपा के ब्राह्मण नेता अब लोगों को समझाने में जुटे हैं।
दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि जाति, वर्ण और संप्रदाय पंडितों के द्वारा बनाए गए थे। आपको बता दें कि ब्राह्मण वोट बैंक भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है।
इसी बीच आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि मोहन भागवत ने 'पंडित' शब्द का उपयोग ज्ञानियों के लिए इस्तेमाल किया था, न कि किसी जाति धर्म के लिए। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने भाषण के दौरान 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसका मतलब विद्वान या ज्ञानी होता है। इस पूरे मामले पर 'आजतक' की सीनियर एंकर और वरिष्ठ पत्रकार 'चित्रा त्रिपाठी' ने ट्वीट कर अपनी राय दी है।
उन्होंने लिखा, ऋग्वेद में कर्म के आधार पर समाज का विभाजन था। इतिहास के प्रवाह ने ताकतवर को श्रेष्ठता और कमजोर को निम्नता के स्तर पर खड़ा कर दिया।ब्राह्मण,क्षत्रिय,शूद्र,वैश्य से बाद में 3000 जातियां निकली।
अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पंडितों/ब्राह्मणों ने जातियां नहीं बनाई। जिनके हाथ में ताक़त थी वो समाज को समय के साथ बदलते गए। आज भी जो गरीब है क्या उसके साथ भेदभाव नहीं होता? और आज अमीरों की जातियाँ कौन देखता है? मुसलमानों में भी जातियाँ हैंः जो अशरफ़ है वो श्रेष्ठ है.फिर अजलाफ़' और कमजोर अरज़ाल।
उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह ट्वीट वायरल हो रहा है। चित्रा त्रिपाठी के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
पंडितों/ब्राह्मणों ने जातियाँ #नहीं बनाई. जिनके हाथ में ताक़त थी वो समाज को समय के साथ बदलते गए.
— Chitra Tripathi (@chitraaum) February 7, 2023
आज भी जो गरीब है क्या उसके साथ भेदभाव नहीं होता? और आज अमीरों की जातियाँ कौन देखता है?
मुसलमानों में भी जातियाँ हैंः जो अशरफ़ है वो श्रेष्ठ है.फिर अजलाफ़', और कमजोर अरज़ाल.
टैग्स आजतक सोशल मीडिया मीडिया चित्रा त्रिपाठी मोहन भागवत आरएसएस महाराष्ट्र आरएसएस चीफ मोहन भागवत संत रोहिदास जयंती