होम / सोशल मीडिया / विकिपीडिया पर गेंदबाज अर्शदीप की प्रोफाइल से छेड़छाड़, एक्शन में सरकार

विकिपीडिया पर गेंदबाज अर्शदीप की प्रोफाइल से छेड़छाड़, एक्शन में सरकार

एशिया कप के सुपर-4 के दूसरे मुकाबले के बाद ‘विकिपीडिया’ पर अर्शदीप की प्रोफाइल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

एशिया कप के सुपर-4 के दूसरे मुकाबले के बाद ‘विकिपीडिया’ पर अर्शदीप की प्रोफाइल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्शदीप का नाम खालिस्तान से जोड़ा गया है, जोकि आपत्तिजनक है। वहीं, अर्शदीप की प्रोफाइल से छेड़छाड़ को केंद्र सरकार ने घोर आपत्तिजनक करार दिया है और दो टूक अंदाज में विकिपीडिया के अधिकारियों से कहा है कि ऐसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं इस मामले में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी मंत्रालय ने विकिपीडिया के अधिकारियों को तलब किया है और साथ ही यह पूछा है कि अर्शदीप के प्रोफाइल में खालिस्तान कैसे जुड़ गया? 

बता दें कि एशिया कप के सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान से 5 विकेटों से मिली हार के बाद भारतीय टीम के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। दरअसल मैच के 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह से एक आसान सा कैच छूट गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बनाया जा रहा है।

इसी बीच कई पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल्स से भी अर्शदीप को लेकर बयानबाजी हुई। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अर्शदीप को खालिस्तानी कहा गया, जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

बताया जा रहा है कि किसी यूजर ने विकिपीडिया पर अर्शदीप के प्रोफाइल से इंडिया शब्द को हटाकर खालिस्तान जोड़ दिया था। हालांकि 15 मिनट के अंदर इसे विकिपीडिया की टीम ने ठीक कर दिया था। इस बीच विकिपीडिया के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वायरल हो गए थे।

वहीं, इस संबंध में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ट्वीट कर कहा था कि कुछ पाकिस्तानी हैंडल ट्वीट कर अर्शदीप सिंह और सिंह समुदाय को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान के एंटी सिख प्रोपेगेंडा की निंदा करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 


टैग्स विकिपीडिया भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंंह प्रोफाइल से छेड़छाड़ खालिस्तान
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago