होम / सोशल मीडिया / किश्तवाड़ से भाजपा की शगुन परिहार जीतीं, राहुल शिवशंकर ने कुछ यूं की तारीफ
किश्तवाड़ से भाजपा की शगुन परिहार जीतीं, राहुल शिवशंकर ने कुछ यूं की तारीफ
6 साल पहले शगुन परिहार ने अपने पिता और चाचा को खो दिया था। उन्हें इस्लामी आतंकवादियों ने कुचल डाला। युवा शगुन की दुनिया अंधकारमय हो गई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एकमात्र महिला उम्मीदवार शगुन परिहार जीत गई हैं। मुस्लिम बहुल किश्तवाड़ सीट महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र है। इसका समृद्ध राजनीतिक इतिहास भी रहा है। इस सीट पर भाजपा से शगुन परिहार, पीडीपी से फिरदौस अहमद टाक और नेकां से सज्जाद अहमद किचलू मैदान में थे। हालांकि, शगुन परिहार ने जीत हासिल कर ली।
इस जीत के बाद वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और शगुन की तारीफ़ की। उन्होंने एक्स पर लिखा, 6 साल पहले शगुन परिहार ने अपने पिता और चाचा को खो दिया था। उन्हें इस्लामी आतंकवादियों ने कुचल डाला।
युवा शगुन की दुनिया अंधकारमय हो गई क्योंकि उसके परिवार को लगभग हर दिन कई आतंकी धमकियाँ मिलती थीं। लेकिन उन्होंने दुनिया को एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए काम करने के अपने संकल्प को कभी नहीं छोड़ा। आज, वह अपने जेकेएनसी प्रतिद्वंद्वी को हराकर भाजपा के टिकट पर किश्तवाड़ से चुनी गई हैं।
आपको बता दें, निर्वाचित भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उनकी जीत सिर्फ उनकी नहीं है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रवादी लोगों की भी जीत है। उन्होंने कहा कि यह उनका आशीर्वाद है। शगुन ने कहा कि किश्तवाड़ के सामने मौजूद ऐतिहासिक चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी।
She's the real comeback queen of our times.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) October 8, 2024
6 years ago Shagun Parihar lost her father and uncle. They were mowed down by Islamist terrorists.
Young Shagun's world darkened as her family received multiple terror threats almost daily. But she never gave up on her resolve to… pic.twitter.com/y1EV3cb9DW
टैग्स शगुन परिहार