होम / सोशल मीडिया / बीजेपी को अब केवल PM के चेहरे की जरूरत है: राजदीप सरदेसाई

बीजेपी को अब केवल PM के चेहरे की जरूरत है: राजदीप सरदेसाई

कांग्रेस अभी भी यह तय नहीं कर पाई है कि उन लोगों के साथ क्या किया जाए, जिनके नेतृत्व में वह तीन राज्यों में चुनाव हार गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के 'सेमीफाइनल' में जीत हासिल करने के साथ ही तीनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री का नाम भी फाइनल कर दिया। छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को राज्य की कमान सौंपी गई है। वहीं, मध्य प्रदेश में शिवराज की जगह मोहन यादव सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। सबसे अंत में मंगलवार को राजस्थान के सीएम चेहरे से भी पर्दा हट गया।

पार्टी ने राज्य में ब्राह्मण समुदाय के भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। इन सब में सबसे खास बात रही कि पार्टी ने हर बार की तरह सबको चौंका दिया।  ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की है।

उन्होंने लिखा, 'भाजपा ने एक विजयी मुख्यमंत्री और दो-तिहाई बार के मुख्यमंत्रियों को नए गार्ड के साथ बदल दिया। कांग्रेस अभी भी यह तय नहीं कर पाई है कि उन लोगों के साथ क्या किया जाए जिनके नेतृत्व में वह तीन राज्यों में चुनाव हार गई। लगता है कांग्रेस को अस्तित्व के लिए अब भी पुराने रक्षकों की जरूरत है, बीजेपी को केवल पीएम चेहरे की जरूरत है। नए/पुराने नेताओं का कोई महत्व नहीं है।'

आपको बता दें कि पार्टी ने तीनों राज्यों में भले ही सीएम चुनने में समय लिया लेकिन किसी भी राज्य में गुटबाजी की बात सामने नहीं आई। बीजेपी को पहले सवर्णों की पार्टी माना जाता था। हालांकि, पार्टी अब अपनी पारंपरिक पहचान से आगे बढ़ रही है।

 


टैग्स बीजेपी राजस्थान मुख्यमंत्री मध्‍य प्रदेश मुख्यमंत्री बीजेपी मुख्यमंत्री
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

15 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

15 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

16 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago