होम / सोशल मीडिया / NDA बनाम INDIA की लड़ाई, दोनों तरफ़ तगड़ी तैयारी नज़र आई : जयदीप कर्णिक

NDA बनाम INDIA की लड़ाई, दोनों तरफ़ तगड़ी तैयारी नज़र आई : जयदीप कर्णिक

महत्वपूर्ण बात ये है कि प्रचंड बहुमत के साथ बैठी भाजपा भी इसको हल्के में नहीं ले रही।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

अगले साल होने वाले आम चुनावों को लेकर राजनीतिक कवायद दिलचस्प हो चली है। अकेले प्रधानमंत्री मोदी और उनकी भाजपा को हराना संभव नहीं, ये विपक्ष स्वीकार कर चुका है। इसीलिए मिलकर हराने की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं भाजपा ने विपक्ष की लामबंदी को हल्के में नहीं लिया है।

बैंगलूरू में 17 और 18 जुलाई को जुटे 26 विपक्षी दलों ने 24 की तैयारी में खुद को एक नया नाम दिया है INDIA, यानि Indian National Developmental Inclusive Alliance, वहीं दिल्ली के अशोक होटल में हुई NDA की बैठक में 38 दल शामिल हुए। तो अब ये NDA बनाम INDIA की लड़ाई है।

इस बात की तो दाद देनी होगी की विपक्षी दलों ने नाम रखने में खूब दिमाग लगाया। पर हां नीतीश बाबू नाम को ही लेकर ऐंठ गए हैं।  खैर नाम तो बस शुरुआत है, देखना है कि ये सारे मिलकर मोदी मैजिक का तोड़ ढूंढ पाते हैं क्या? भाजपा ने इस पूरे मामले को लेकर जो गंभीरता और तत्परता दिखाई है, वो महत्वपूर्ण है।

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कर्णिक ने भी अपनी राय व्यक्त की है।

उन्होंने लिखा, आम चुनाव अभी थोड़े दूर हैं, पर पक्ष-विपक्ष का खेल दिलचस्प हो चला है। विपक्ष का गठबंधन जमीन पर कितना कारगर होगा पता नहीं, पर बैठकों का दौर मजबूत हो चला है। पटना में 17 दलों का आंकड़ा बेंगलुरू में 26 पर पहुंच गया है। अच्छी बात ये है कि रूठे केजरीवाल को मना लिया गया है और शरद पवार भी बाहर नहीं हुए हैं।

शिमला और जयपुर की बजाय ये बैठक बेंगलुरू में कर के दक्षिण को साधने की नीति भी सही दिशा में हैं। महत्वपूर्ण बात ये है कि प्रचंड बहुमत के साथ बैठी भाजपा भी इसको हल्के में नहीं ले रही। एनडीए का पुनर्गठन तेज हो गया है। 26 के जवाब में 38 दल जोड़ने की तैयारी है।

हालांकि सिर्फ दलों की संख्या से कुछ नहीं होगा, कौन कितने वोट खींच सकता है, ये अहम है। भाजपा के पास मोदी हैं, जिसका कोई विकल्प विपक्ष के पास नहीं है। फिर भी भाजपा इसे हल्के में नहीं ले रही वो भारतीय राजनीति समझती है। यहां कुछ भी हो सकता है। कौन भारी पड़ेगा, ये आगे पता चलेगा। तब तक दोनों ही पक्षों की रणनीति को देखना, समझना दिलचस्प होगा।

वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कर्णिक के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

11 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

12 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

12 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago