होम / सोशल मीडिया / पीएम-सीएम को हटाने वाला बिल पेश : राजदीप सरदेसाई ने उठाया ये बड़ा सवाल

पीएम-सीएम को हटाने वाला बिल पेश : राजदीप सरदेसाई ने उठाया ये बड़ा सवाल

विपक्ष का कहना है कि इस विधेयक का दुरुपयोग संभावित है, खासकर एजेंसियों को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति को देखते हुए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

केंद्र सरकार ने संसद में भ्रष्टाचार और गंभीर आपराधिक मामलों में फंसे नेताओं पर सख़्ती के लिए बड़ा क़दम उठाया है। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया, जिसके तहत यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री 30 दिनों से अधिक जेल में रहता है, तो उसे स्वतः पद से हटाना अनिवार्य होगा। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।

उन्होंने लिखा, पहली नज़र में तो ऐसा कोई क़ानून बुरा नहीं लगता, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई मुख्यमंत्री, मंत्री, या प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल चला जाता है तो उसे तुरंत अपने पद से हटा दिया जाए। यह तो ठीक और तार्किक लगता है।लेकिन असली समस्या यह है कि पिछले दस सालों में ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल सिर्फ़ विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ़ किया गया है।

विपक्षी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गिरफ़्तार किया जाता है, जबकि बीजेपी के मंत्री या जो नेता बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, उन्हें अचानक ‘साफ़-सुथरा’ बता दिया जाता है।

ऐसे में अगर इतना सख़्त क़ानून बनाया जाएगा और उसका इस्तेमाल सिर्फ़ चुन-चुनकर विपक्ष के ख़िलाफ़ किया जाएगा, तो यह न्याय नहीं बल्कि तानाशाही होगी। यानी असली राजनीतिक सफाई नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा विरोधियों को कुचलने का हथियार बन जाएगा।

आपको बात दें, विपक्ष का कहना है कि इस विधेयक का दुरुपयोग संभावित है, खासकर एजेंसियों को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति को देखते हुए और इसकी प्रक्रिया न्यायपालिका और लोकतांत्रिक सुरक्षा तंत्र को कमजोर कर सकती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

6 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

7 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

7 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago