होम / सोशल मीडिया / कल्याण बनर्जी के इस कृत्य पर बोले अवधेश कुमार, यह शर्मनाक हरकत है
कल्याण बनर्जी के इस कृत्य पर बोले अवधेश कुमार, यह शर्मनाक हरकत है
विपक्ष को कुछ हुआ नहीं है विपक्ष ऐसा ही है। कल्याण बनर्जी ने बोतल फोड़ने की शर्मनाक हरकत की। वह पूर्व लोकसभा में अध्यक्ष के नकल कर मजाक उड़ाते थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की बैठक के दौरान हंगामें में विवाद बढ़ता जा रहा है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की तरफ से कांच की बोतल तोड़कर अध्यक्ष पर फेंके जाने के एक दिन बाद, पैनल में शामिल तीन भाजपा सांसदों ने इस घटना को 'अभूतपूर्व हिंसा' बताया।
इस घटना पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने भी एक टीवी डिबेट में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा, विपक्ष को कुछ हुआ नहीं है विपक्ष ऐसा ही है। कल्याण बनर्जी ने बोतल फोड़ने की शर्मनाक हरकत की। वह पूर्व लोकसभा में अध्यक्ष के नकल कर मजाक उड़ाते थे।
ऐसे लोग अगर संसद में विपक्ष चुनकर भिजवाता है तो इससे पता चलता है कि उसकी मंशा और सोच क्या है। आपको बता दें, वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी बैठक के दौरान मंगलवार को भाजपा और टीएमसी सांसद आपस में भिड़ गए थे।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पीने के पानी के लिए रखी शीशे की बोतल तोड़कर अध्यक्ष जगदंबिका पाल की ओर उछाल दी थी। इसके बाद कल्याण बनर्जी को समिति से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था।
विपक्ष को कुछ हुआ नहीं है विपक्ष ऐसा ही है।। कल्याण बनर्जी ने बोतल फोड़ने की शर्मनाक हरकत की। वह पूर्व लोकसभा में अध्यक्ष के नकल कर मजाक उड़ाते थे। ऐसे लोग अगर संसद में विपक्ष चुनकर भिजवाता है तो इससे पता चलता है कि उसकी मंशा और सोच क्या है। https://t.co/nZCsYqjxEk
— Awadhesh Kumar (@Awadheshkum) October 24, 2024
टैग्स कल्याण बैनर्जी वक्फ बिल वक्फ बिल जेपीसी वक्फ बिल जेपीसी हिंसा