होम / सोशल मीडिया / नए संसद भवन पर घमासान, सुशांत झा ने विपक्ष को लेकर कही ये बड़ी बात
नए संसद भवन पर घमासान, सुशांत झा ने विपक्ष को लेकर कही ये बड़ी बात
पीएम नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे, लेकिन उद्घाटन समारोह से पहले ही इसको लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन उद्घाटन समारोह से पहले ही इसको लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। इस बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, संसद जनता से स्थापित लोकतंत्र का मंदिर है। महामहिम राष्ट्रपति का पद संसद का प्रथम अंग है। मोदी जी, आपकी सरकार के अहंकार ने संसदीय प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल पूछा कि 140 करोड़ भारतीय जानना चाहते हैं कि भारत के राष्ट्रपति से संसद भवन के उद्घाटन का हक छीनकर आप क्या जताना चाहते हैं?
इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार सुशांत झा ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, सरकार को नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित करना चाहिए और इसकी आलोचना गलत नहीं है, लेकिन समारोह का बहिष्कार करने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होता। इससे फिर पता चलता है कि विपक्ष मोदी का बहिष्कार कर रहा है। यह केवल सत्तारूढ़ व्यवस्था की मदद करेगा।
आपको बता दें कि नए संसद भवन का पीएम मोदी से उद्घाटन को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत 19 विपक्षी दलों ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
वरिष्ठ पत्रकार सुशांत झा के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Govt should invite President for the inauguration of the new Parliament building and its criticism is not wrong. But boycotting the ceremony does not serve any purpose; it again shows that opposition is boycotting the person MODI.
— सुशांत झा Sushant Jha (@jhasushant) May 25, 2023
It will only help the ruling dispensation.
टैग्स