होम / सोशल मीडिया / रोहित बल के निधन पर बोले आदित्य राज, भारतीय फैशन में क्रांति लाये

रोहित बल के निधन पर बोले आदित्य राज, भारतीय फैशन में क्रांति लाये

दिग्गज डिजाइनर रोहित बल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुखी मन से ये पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्य थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया है। वे दिल से जुड़ी बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित थे। साल 2010 में हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। उन्हें नवंबर 2023 में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया जहां उन्हें हालत ज्यादा खराब होने के कारण आईसीयू में रखा गया था।

उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और उन्हें भारतीय फैशन में क्रांति लाने का श्रेय दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रख्यात प्रतिष्ठित डिजाइनर रोहित बल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।

भारतीय फैशन में उन्होंने एक क्रांति ला दी थी। वह बहुत जल्दी चले गये है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ॐ शांति शांति शांति। आपको बता दें, फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल के निधन पर शोक संदेश पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा, हम दिग्गज डिजाइनर रोहित बल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुखी मन से ये पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्य थे। पारंपरिक पैटर्न और आधुनिक संवेदनाओं के अपने अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाने वाले बल के काम ने भारतीय फैशन को बहुत अच्छे से परिभाषित किया और नई पीढ़ियों को भी प्रेरित किया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

2 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

2 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

2 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago