होम / सोशल मीडिया / अपनी तारीफ सुनने के बाद मणिशंकर अय्यर का ऐसा 'रिएक्शन' हुआ वायरल
अपनी तारीफ सुनने के बाद मणिशंकर अय्यर का ऐसा 'रिएक्शन' हुआ वायरल
ईटीवी भारत के संपादक राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर का एक इंटरव्यू लिया है, जिसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो या है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर एक बार फिर निशाने पर आ गए हैं। हालिया मामला ईटीवी भारत के साथ उनके एक इंटरव्यू का है। इस इंटरव्यू में जब पत्रकार राकेश त्रिपाठी ने उनसे एक सवाल किया, तो मणिशंकर अय्यर उखड़ गए। इसके बाद जब पत्रकार ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें मनीषी बताया तो उसके बाद उन्होंने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी, वे अजीब-ओ-गरीब थी। उनकी ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। मीडिया जानकार प्रसून शुक्ला समेत कई पत्रकारोें ने ये विडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मणिशंकर अय्यर पर निशान साधा है।
देखें वो विडियो जो वायरल हुआ है...
बदतर मानसिक स्थिति का परिचय देते कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर, एक्सपोज करने के लिए संपादक राकेश त्रिपाठी बधाई के पात्र हैं @INCIndia @INCSandesh @BJP4India @amitmalviya @ANI @ZeeNewsHindi @Republic_Bharat ये इंटरव्यू 13.08.2019 का है pic.twitter.com/HaWTzUquIW
— प्रसून शुक्ला Prasoon Shukla (@prasoon001shukl) August 14, 2019
टैग्स कांग्रेस मणिशंकर अय्यर राकेश त्रिपाठी