होम / सोशल मीडिया / ‘कठघरे’ में आया ‘आप की अदालत’, तो इन पत्रकारों ने दिया करारा जवाब

‘कठघरे’ में आया ‘आप की अदालत’, तो इन पत्रकारों ने दिया करारा जवाब

‘इंडिया टीवी’ के चर्चित शो ‘आप की अदालत’ को कठघरे में खड़ा करके सोशल मीडिया पर उसके बहिष्कार का अभियान चलाया जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘इंडिया टीवी’ के चर्चित शो ‘आप की अदालत’ को कठघरे में खड़ा करके सोशल मीडिया पर उसके बहिष्कार का अभियान चलाया जा रहा है। ट्विटर पर यह मुद्दा लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ है और लोग वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के समर्थन और विरोध में अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

इस अभियान की शुरुआत ‘आप की अदालत’ के 15 फरवरी के एपिसोड के बाद हुई, जिसमें आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया था। इस दौरान रजत शर्मा ने कई तीखे सवाल पूछे, खासकर आसाराम बापू से जुड़ा उनका सवाल उनके भक्तों को पसंद नहीं आया और उन्होंने रजत शर्मा और उनके चैनल को हिंदू विरोधी ही करार दे डाला। करीब 30 वर्षों से रजत शर्मा ‘आप की अदालत’ होस्ट करते आ रहे हैं और संभवतः यह पहला मौका है जब उन पर इस तरह के आरोप लगे हैं।

‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ ने श्रीश्री से शाहीन बाग, सीरिया, राम मंदिर और यमुना नदी के किनारे आयोजित ‘विश्व संस्कृति समारोह‘ को लेकर उनकी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा लगाये गए 15 करोड़ के जुर्माने के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने आसाराम बापू का जिक्र करते हुए पूछा कि कैसे इस तरह का व्यक्ति स्व-घोषित भगवान बन सकता है और लाखों अनुयायी उसकी पूजा करते हैं?

शर्मा ने यह भी कहा कि आसाराम वास्तव में धर्म की आड़ में अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे। अपने अवैध हितों के लिए उन्होंने कई शहरों में आश्रमों का निर्माण करने के लिए जबरन भूमि प्राप्त की थी। इसके जवाब में श्रीश्री ने कहा, ‘ऐसे व्यक्ति न 'संत' (देवता) हैं, न ही ज्ञानी (बुद्धिमान व्यक्ति), और न ही धार्मिक हैं। यदि संत के वेश में कोई अपराध करता है, तो उसकी सजा आम आदमी की तुलना में दोगुनी होनी चाहिए’। रजत शर्मा के सवाल और श्रीश्री का जवाब सुनते ही आसाराम बापू के समर्थक आग बबूला हो गए और ट्विटर पर #BoycottAapkiAdalatShow ट्रेंड करने लगा।

हालांकि, रजत शर्मा को यूं घिरता देख उनके समर्थन में भी लोग सामने आये, जिसमें कई पत्रकार भी शामिल हैं। ट्विटर पर #IStandWithRajatSharma भी ट्रेंड कर रहा है। ‘इंडिया टीवी’ के एग्जिक्यूटिव एडिटर सुशांत सिन्हा ने रजत शर्मा को हिंदू-विरोधी करार देने वालों को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किये हैं। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘आसाराम के बारे में सवाल पूछने से कोई पत्रकार हिन्दू विरोधी नहीं हो जाता’।

इसी तरह चैनल की एंकर मीनाक्षी जोशी ने भी हमलावरों पर पलटवार किया है। वहीं, इंडिया टीवी के सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर सौरव शर्मा ने लिखा है, ‘रजत जी को लगभग दो दशक से नजदीक से काम करते हुए देखा है और सीखा है। जो भी उनके सामने आया, उससे तीखे से तीखे सवाल पूछे, लेकिन कभी किसी का धर्म नही देखा। हां, सम्मान हर धर्म का करते जरूर देखा। जो लोग उन्हें धर्म के चश्मे से देखना चाह रहे हैं उन पर तरस आता है’।

इसी तरह वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, उन्होंने ट्वीट किया है ‘हैरान हुई कि ट्विटर पर रजत शर्मा को #AntiHindu बता कर उनके शो को बॉयकॉट की बात की जा रही है। 26 साल से रजत जी को जानता हूं। आपके लाख मतभेद हों उनसे पर जब वो अदालत में सवाल पूछते हैं तो वो किसी को नहीं छोड़ते’।

आप की अदालत के इस पूरे शो को आप यहां देख सकते हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

5 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

6 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

6 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

58 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago