होम / सोशल मीडिया / चल रहा देशघाती विभाजक रेखाएं तैयार करने का विनाशकारी खेल: राजीव सचान

चल रहा देशघाती विभाजक रेखाएं तैयार करने का विनाशकारी खेल: राजीव सचान

राहुल गांधी के इस बयान की देश के तमाम सिख नेताओं ने निंदा की है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि इस बात के लिए पार्टी उन्हें कोर्ट में घसीटेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने एक शख्स से उसका नाम पूछा और कहा कि भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी, उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एक सिख गुरुद्वारे जा सकता है?

लेकिन शायद ही कोई भारतीय राहुल गांधी के इस बात से सहमत होगा। राहुल गांधी के इस बयान की देश के तमाम सिख नेताओं ने निंदा की है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि इस बात के लिए पार्टी उन्हें कोर्ट में घसीटेगी।

इसी मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने भी अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से लिखा, किसी देश की विविधता में एकता को तोड़ने वाले उसकी फाल्ट लाइन विभाजक रेखाएं कुरेदते हैं। अंग्रेजों और फिर जिन्ना ने यही किया था।

यह कहना कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषियों को बताया जा रहा है कि उनकी भाषा, संस्कृति, खान- पान हिंदी भाषा भाषियों से कमतर है और सिखों के सामने पगड़ी, कड़ा धारण करने और गुरुद्वारे जाने का संकट आने वाला है। नई- काल्पनिक, किंतु देशघाती विभाजक रेखाएं तैयार करने का विनाशकारी खेल है।

आपको बता दे, देश में सबसे अधिक लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज में से एक पंजाब में स्थित गोल्डेल टेंपल है। यह भी आश्चर्य वाही बात है कि यहां पहुंचने वालों में सबसे अधिक प्रतिशत हिंदुओं का होता है।

 

 


टैग्स राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा सिख धर्म सिख और पगड़ी कड़ा और कृपाण गुरुद्वारा
सम्बंधित खबरें

DNPA कॉन्क्लेव 2026: AI के दौर में प्रामाणिकता, नजरिया और नैतिकता पर प्रसून जोशी का जोर

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के चेयरमैन व मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में खुलकर बातचीत की।

19 hours ago

न्यायिक व्यवस्था पर उठते सवाल: नीरज बधवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए पूछा है कि आखिर इन किताबों की समीक्षा कौन कर रहा है। उनकी इस टिप्पणी के बाद शिक्षा मंत्रालय में हड़कंप मच गया है।

21 hours ago

मेजर मारूफ रजा का निधन: PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

मेजर मारूफ रजा टेलीविजन डिबेट्स और रणनीतिक मंचों पर नियमित रूप से देश की सुरक्षा नीतियों पर अपनी राय रखते रहे। उन्हें सैन्य मामलों की गहरी समझ के लिए जाना गया।

21 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

1 day ago

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

2 days ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

19 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

19 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

18 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

20 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

21 hours ago