होम / रेडियो / किस शहर में रही कौन से रेडियो FM की धूम, जानें यहां

किस शहर में रही कौन से रेडियो FM की धूम, जानें यहां

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 23 से 26वें हफ्ते के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 23 से 26वें हफ्ते के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM)  रेटिंग्‍स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के मार्केट में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का वर्चस्व रहा है, जबकि बेंगलुरु और कोलकता में क्रमश: ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) और ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहे हैं।

मुंबई की बात करें तो यहां के मार्केट में 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ का मार्केट शेयर 15.3 प्रतिशत रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो सिटी’ 14.2 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 14.1 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘बिग एफएम’ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पिछले चार हफ्तों के मुकाबले इस हफ्ते इसके श्रोताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

दिल्ली में 16.5 मिलियन श्रोताओं में 20.7 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 14.2 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ दूसरे नंबर पर और 12.3 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच थी।

वहीं बेंगलुरु की बात करें तो 5.3 मिलियन श्रोताओं में 29.9 प्रतिशत लोगों ने ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) को सुना और यह इस लिस्ट में टॉप पर रहा। ‘बिग एफएम’ (Big FM) 23.7 प्रतिशत के साथ दूसरे और ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) 13.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां सुबह 8 से 9 बजे के बीच श्रोताओं की तादाद सबसे ज्यादा थी।

कोलकाता में एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में से 28.6 प्रतिशत श्रोताओं ने ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) को सुना और यह लिस्ट में टॉप पर रहा। 26.7 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जबकि ‘रेड एफएम’ इस लिस्ट में 14 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच श्रोताओं की संख्या यहां सबसे ज्यादा रही है।

इस हफ्ते दिल्ली और कोलकाता में श्रोताओं की संख्या ज्यादा देखी गई है। चारों मेट्रो सिटीज में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।


टैग्स रेडियो सिटी रेडियो एफएम रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स
सम्बंधित खबरें

2025 में रेडियो विज्ञापन खर्च 2,515 करोड़ रुपये पर पहुंचा: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, साल 2025 में रेडियो विज्ञापन में हल्की-फुल्की बढ़त दर्ज की गई।

8 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 days ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

42 minutes ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

4 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

5 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

4 hours ago