होम / रेडियो / HT Media दो रेडियो सेवाएं करेगी बंद, लाइसेंस वापस करने का किया आवेदन
HT Media दो रेडियो सेवाएं करेगी बंद, लाइसेंस वापस करने का किया आवेदन
HT Media की सहायक कंपनियों ने चेन्नई में अपनी दो FM रेडियो सेवाएं बंद करने का फैसला किया है।
Vikas Saxena 2 months ago
HT Media की सहायक कंपनियों ने चेन्नई में अपनी दो FM रेडियो सेवाएं बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) को औपचारिक तौर पर लाइसेंस वापस करने का आवेदन भेज दिया है।
कंपनी के अनुसार, HT Music and Entertainment Company Limited (HTME) के बोर्ड ने 25 नवंबर 2025 को फैसला किया कि वह चेन्नई में चल रहे Fever FM (91.9 MHz) का लाइसेंस छोड़ देगा। इसके बाद यह स्टेशन 24 दिसंबर 2025 से बंद हो जाएगा।
HT Media की दूसरी सहायक कंपनी Next Radio Limited पहले ही चेन्नई के 94.3 FM स्टेशन का लाइसेंस 24 अक्टूबर 2025 से सरेंडर कर चुकी है।
कंपनी ने कहा कि रेडियो स्टेशन अब वित्तीय और रणनीतिक तौर पर फायदेमंद नहीं रह गए थे, इसलिए उन्हें बंद करना पड़ रहा है।
कंपनी ने SEBI को दी जानकारी में बताया कि 94.3 FM और 91.9 FM दोनों के लाइसेंस स्वेच्छा से सरेंडर किए गए हैं। ये लाइसेंस मूल रूप से 31 मार्च 2030 तक वैध थे, लेकिन समय से पहले ही वापस कर दिए गए। दोनों स्टेशनों का HT Media की कुल कमाई में योगदान बहुत कम था, जिसमें 94.3 FM ने ₹2.17 करोड़ यानी कुल कारोबार का 0.12% और 91.9 FM ने ₹4.58 करोड़ यानी कुल कारोबार का 0.25% योगदान दिया।
कंपनी ने साफ कहा कि इन रेडियो स्टेशनों को बंद करने से HT Media के कुल कारोबार पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
टैग्स