होम / प्रिंट / ‘MRUCI’ के नए चेयरमैन चुने गए विक्रम सखूजा
‘MRUCI’ के नए चेयरमैन चुने गए विक्रम सखूजा
‘एबीपी’ के ध्रुबा मुखर्जी को वाइस चेयरमैन और शशि सिन्हा को IRS Technical Committee का नया चेयरमैन चुना गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
विज्ञापन इंडस्ट्री के जाने-माने नाम विक्रम सखूजा को ‘मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल ऑफ इंडिया’ (MRUCI) का नया चेयरमैन चुना गया है। इंडस्ट्री से जुड़े भरोसेमंद सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) को यह जानकारी दी है। सखूजा ने जागरण मीडिया के शैलेश गुप्ता की जगह ली है।
वर्तमान में मैडिसन मीडिया और OOH के ग्रुप सीईओ सखूजा इससे पहले ‘MRUCI’ में वाइस चेयरमैन के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। सोमवार को हुई MRUCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) में बोर्ड ने उनके नाम को मंजूरी दी। ‘एबीपी नेटवर्क प्रा. लि. (ABP Network Pvt Ltd) के डायरेक्टर ध्रुबा मुखर्जी को वाइस चेयरमैन चुना गया है।
वहीं, ‘आईपीजी मीडियाब्रैंड्स’ (IPG Mediabrands) के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन शशि सिन्हा को IRS टेक्निकल कमेटी का नया चेयरमैन चुना गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी सखूजा के पास थी।
आईआईटी दिल्ली और आईआईएम कोलकाता के पूर्व छात्र विक्रम सखूजा के पास मार्केटिंग (P&G, कोका-कोला), मीडिया (स्टार टीवी) और विज्ञापन (Mindshare, Group M, Maxus WW, Madison) में 38 से अधिक वर्षों का अनुभव है। मैडिसन वर्ल्ड से जुड़ने से पहले वे मैक्सस वर्ल्डवाइड के ग्लोबल सीईओ, ग्रुप एम के ग्लोबल स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट ऑफिसर, ग्रुपएम साउथ एशिया के सीईओ और माइंडशेयर साउथ एशिया के सीईओ रह चुके हैं।
ध्रुबा मुखर्जी ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस के भी पूर्व छात्र रहे हैं और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के सीनियर एग्जिक्यूटिव लीडरशिप प्रोग्राम से भी ग्रेजुएट हैं। वे 1997 से ABP ग्रुप से जुड़े हुए हैं।
वहीं, शशि सिन्हा भी आईआईटी के पूर्व छात्र और आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए कर चुके हैं। उनका करियर लगभग चार दशकों का है। उन्होंने देश की पहली स्पेशलाइज्ड मीडिया एजेंसी लॉडस्टार की लॉन्चिंग से लेकर 2012 में IPG Mediabrands इंडिया की एंट्री के बाद से बतौर सीईओ उसका नेतृत्व किया है। सिन्हा इससे पहले BARC, द ऐड क्लब और ABC जैसी संस्थाओं की भी अगुवाई कर चुके हैं।
टैग्स