होम / प्रिंट / वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर मिश्र की नई किताब ‘राहुल गांधी’ का विमोचन
वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर मिश्र की नई किताब ‘राहुल गांधी’ का विमोचन
दिल्ली में 21 जनवरी 2024 को आयोजित किताब के विमोचन कार्यक्रम में दयाशंकर मिश्र का कहना था कि यह किताब लोकतंत्र के लिए और संविधान के लिए राहुल गांधी के संघर्ष का एक दस्तावेज है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर मिश्र की नई किताब ‘राहुल गांधी’ का विमोचन 21 जनवरी 2024 को दिल्ली में हुआ। दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के सेमिनार हॉल 1,2,3 में आयोजित एक कार्यक्रम में राजनीतिक सामाजिक विचारक राजू परुलेकर, ‘द वायर’ की वरिष्ठ पत्रकार आरफा खानम शेरवानी, गांधीवादी विचारक कुमार प्रशांत, लेखक-पत्रकार पीयूष बबेले, वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर मिश्र और लेखक-आलोचक प्रो.पुरुषोत्तम अग्रवाल ने इस किताब का विमोचन किया।
कार्यक्रम में दयाशंकर मिश्र ने बताया कि उन्होंने यह किताब क्यों लिखी और इसमें क्या खास है। दयाशंकर मिश्र का कहना था, ‘तमाम लोगों ने मुझसे पूछा है कि इस किताब के कवर पेज पर राहुल गांधी की तस्वीर क्यों है। मैं बता दूं कि यह किताब राहुल गांधी की जीवनगाथा नहीं है। यह राहुल गांधी का जीवन चरित्र पेश नहीं करती है। इस किताब को पढ़कर आपको बिल्कुल पता नहीं चलेगा कि राहुल गांधी का जन्म कहां हुआ, फिर वो पढ़ाई करने के लिए कहां गए और फिर आगे की उनकी यात्रा क्या रही। मैं आप सभी को बता देना चाहता हूं कि यह किताब लोकतंत्र के लिए और संविधान के लिए राहुल गांधी के संघर्ष का एक दस्तावेज है।’
बुक लॉन्चिंग के दौरान कई मीडियाकर्मियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े तमाम लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पीयूष बबेले ने किया। इस कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी आप नीचे दिए गए वीडियो से ले सकते हैं।
टैग्स राहुल गांधी इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दयाशंकर मिश्र बुक लॉन्चिंग पुस्तक विमोचन आईआईसी