होम / प्रिंट / ‘The Hindu’ ने कश्मीर में भारतीय जेट क्रैश होने के दावे वाला आर्टिकल हटाया, जताया खेद
‘The Hindu’ ने कश्मीर में भारतीय जेट क्रैश होने के दावे वाला आर्टिकल हटाया, जताया खेद
यह आर्टिकल ‘द हिंदू’ की वेबसाइट पर पब्लिश किया गया था जो भारतीय वायु सेना के जेट विमानों के कश्मीर क्षेत्र में क्रैश होने से संबंधित एक अप्रमाणित रिपोर्ट पर आधारित था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
‘द हिंदू’ (The Hindu) ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म से उस आर्टिकल को हटा दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि कश्मीर में तीन भारतीय फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।
दरअसल, यह आर्टिकल ‘द हिंदू’ की वेबसाइट पर पब्लिश किया गया था जो भारतीय वायु सेना के जेट विमानों के कश्मीर क्षेत्र में क्रैश होने से संबंधित एक अप्रमाणित रिपोर्ट पर आधारित था। हालांकि, कुछ ही समय बाद यह आर्टिकल हटा लिया गया। अब उस लिंक को एक्सेस करने की कोशिश करने पर एक सामान्य एरर संदेश दिखाई देता है, जो बताता है कि वह पेज अब मौजूद नहीं है।
गौरतलब है कि जब यह आर्टिकल पब्लिश किया गया था, तब कई यूजर्स ने ऑनलाइन इसे देखा और कुछ ने उन दावों के स्रोत व सत्यापन पर सवाल उठाए थे। हालांकि, कुछ समय बाद ही इसे प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया गया।
इस बारे में ‘द हिंदू’ की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है। इस ट्वीट में कहा गया है, ‘हमने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय विमानों के बारे में एक पुरानी पोस्ट हटा दी है। भारत की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी रिकॉर्ड में नहीं है। इसलिए हमने अपने प्लेटफॉर्म से उस पोस्ट को हटाने का फैसला किया। हमें खेद है कि इसने हमारे पाठकों के बीच भ्रम पैदा किया।’
We have deleted an earlier post about Indian aircraft involved in Operation Sindoor. There is no such on-record official information from India. We therefore decided to remove the post from our platforms. We regret that it created confusion among our readers.
— The Hindu (@the_hindu) May 7, 2025
टैग्स