होम / प्रिंट / रिटायरमेंट के बाद ‘दैनिक ट्रिब्यून’ ने वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल को फिर दिया ये बड़ा पद

रिटायरमेंट के बाद ‘दैनिक ट्रिब्यून’ ने वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल को फिर दिया ये बड़ा पद

वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल 2004 से 2012 तक भी ‘दैनिक ट्रिब्यून’ के संपादक रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी अखबार ‘दैनिक ट्रिब्यून’ ने वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल को एक बार फिर अपना संपादक नियुक्त किया है। उन्होंने संपादक के तौर पर 2 मार्च को अपना पदभार ग्रहण किया। वह इससे पहले 2004 से 2012 तक भी ‘दैनिक ट्रिब्यून’ के संपादक रहे हैं।

बता दें कि नरेश कौशल ने 1979 में दैनिक ट्रिब्यून में उप-संपादक के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में उन्होंने प्रमुख संवाददाता (स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट) के तौर पर अपना योगदान दिया। 

वह दैनिक ट्रिब्यून में समाचार संपादक (न्यूज एडिटर), सहायक संपादक (असिसटेंट एडिटर) के पद पर भी रहे। उसके पश्चात वह 2004 में संपादक बने।

‘दैनिक ट्रिब्यून’ के संपादक पद से 2012 में रिटायर होने के बाद नरेश कौशल विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर डिबेट में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इस दौरान वह विभिन्न संगठनों में सलाहकार भी रहे। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर विशेषज्ञ पैनलिस्ट के साथ-साथ वह फीचर लेखन से भी नियमित तौर पर जुड़े रहे।

पत्रकारिता में 40 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले नरेश कौशल राजनीतिक विश्लेषक, विशेषकर हरियाणा के मामले में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने पटियाला के महेंद्रा कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। वह पंजाब विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग व कम्युनिकेशन विभाग के टीचर स्लेक्शन कमेटी के सदस्य भी रहे। नरेश कौशल हरियाणा और चंडीगढ़ मीडिया एक्रेडिटेशन कमेटी व चमन लाल डीएवी सीनियर पब्लिक स्कूल, पंचकूला की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य के अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में एग्जामिनर भी रहे।

 


टैग्स संपादक वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल दैनिक ट्रिब्यून
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

44 minutes ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

44 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

58 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

1 hour ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago