होम / प्रिंट / मंत्रीजी ने तोड़ी सरकारी गाइडलाइन, दैनिक भास्कर ने यूं जताया विरोध

मंत्रीजी ने तोड़ी सरकारी गाइडलाइन, दैनिक भास्कर ने यूं जताया विरोध

इन दिनों देश-दुनिया में ‘कोरोनावायरस’ (कोविड-19) कहर बरपा रहा है। इस वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर तमाम लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

इन दिनों देश-दुनिया में ‘कोरोनावायरस’ (कोविड-19) कहर बरपा रहा है। इस वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर तमाम लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार ने गाइडलाइंस भी जारी की हैं। इन गाइडलाइंस में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना, बार-बार और नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोना, सैनिटाइजर्स का इस्तेमाल करना और घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाना समेत कई ऐहतियात शामिल हैं।

लेकिन, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम दास ने कोरोना के खतरे के बावजूद पिछले दिनों इंदौर के रविंद्र नाट्यगृह में एक कार्यकम को बिना मास्क पहने संबोधित किया। दरअसल, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत बुधवार को रविंद्र नाट्यगृह में हुए कार्यक्रम में 35 लोगों को अनुग्रह राशि के प्रमाण पत्र दिए गए थे। इसी कार्यक्रम में मंत्रीजी शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान वे कुर्सी पर भी बिना मास्क पहने बैठे रहे, जबकि उनके साथ बैठे अन्य लोगों ने मास्क लगा रखा था। यही नहीं, एक अन्य कार्यक्रम में भी वे बिना मास्क लगाए शामिल हुए। मंत्रीजी द्वारा बिना मास्क के कार्यक्रम को संबोधित किए जाने पर दैनिक भास्कर अखबार ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया और कार्यक्रम के संबोधन के दौरान मंत्रीजी की फोटो को इस्तेमाल करते समय उनका चेहरा ही हटा दिया।

इसके साथ ही अखबार ने यह भी लिखा, ‘प्रिय मंत्रीजी, इंदौर में 21248 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, 424 लोगों को हम खो चुके हैं। सैकड़ों डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिन-रात पूरे समर्पण से इलाज में जुटे हैं। मास्क ही सबसे बड़ा बचाव है। ऐसे में हमारे शहर में आकर आपने यह गलत उदाहरण पेश किया है। दैनिक भास्कर इसके विरोध में आपका चेहरा हटा रहा है। उम्मीद है, अगली बार आप मास्क में नजर आएंगे।’ दैनिक भास्कर का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जाता है कि मंत्रीजी ने कहा है कि वह अब से मास्क का इस्तेमाल करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्रीजी ने मास्क न लगाने की वजह भी बताई है। उन्होंने बताया कि दरअसल उन्हें दस साल पहले से पॉलीपस नाम की बीमारी है, जिसका एक छोटा ऑपरेशन भी हो चुका है। इसके चलते उन्हें अब भी कई बार सांस लेने में घुटन महसूस होती है। विशेषकर जब मास्क लगा लेते हैं तब उनको बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसीलिए वह कोरोना काल में कोशिश करते हैं कि यथासंभव मास्क लगाएं लेकिन बेहद असहज स्थिति होने पर कई बार मास्क हटाना भी पड़ता है। इस बारे में डॉक्टरों का भी मानना है कि सामान्य व्यक्ति के लिए भी मास्क सांस लेने में अवरोध का काम करता है, लेकिन कोरोना से बचाव के लिये जरूरी है कि हम मास्क लगाएं। फिर भी मेडिकल प्रॉब्लम के कारण अगर किसी व्यक्ति ने मास्क नहीं लगाया है तो प्रॉपर डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है, ऐसी स्थिति में और कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।


टैग्स अखबार दैनिक भास्कर मंत्री कोविड-19 कोरोनावायरस नरोत्तम मिश्रा
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

5 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

8 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

12 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

12 hours ago