होम / प्रिंट / विज्ञापन के लंबित बिलों का भुगतान न होने पर पत्रकार संगठनों ने सरकार को दी ये चेतावनी

विज्ञापन के लंबित बिलों का भुगतान न होने पर पत्रकार संगठनों ने सरकार को दी ये चेतावनी

पत्रकार संगठनों का कहना है कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों ही सरकारी नीतियों और गतिविधियों की निंदा करेगा और तो और सरकारी खबरों का बहिष्कार भी किया जाएगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

एडिटर्स गिल्ड ऑफ मणिपुर (EGM) और मणिपुर हिल जर्नलिस्ट्स यूनियन (MHJU) ने मणिपुर सरकार से लंबित पड़े सरकारी विज्ञापन बिलों को मंजूरी देने का आग्रह किया है। पत्रकार संगठनों ने सूचना मंत्री टी. बिश्वजीत और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सहित अन्य से आग्रह किया कि 10 दिसंबर तक सभी लंबित पड़े सरकारी विज्ञापन बिलों को मंजूरी दी जाए, अन्यत: उसे अनचाहे कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

'द हिन्दू' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकार संगठनों का कहना है कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों ही सरकारी नीतियों और गतिविधियों की निंदा करेगा और तो और सरकारी खबरों का बहिष्कार भी किया जाएगा (कानून-व्यवस्था को छोड़कर)।

EGM और MHJU के अध्यक्ष खोगेंद्र खोमद्रम और पीटर अडानी ने 27 नवंबर को सूचना मंत्री टी. बिश्वजीत को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई लाख रुपए के सरकारी विज्ञापनों की राशि लंबे समय से अटकी हुयी है। लिहाजा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की संयुक्त बैठक में लंबित पड़े सरकारी विज्ञापन बिलों की मंजूरी के लिए 10 दिसंबर की समय सीमा तय की गई।
ज्ञापन में कहा गया, ‘यह सच है कि कोविड-19 का असर सरकार और मीडिया इंडस्ट्री समेत अन्य इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। लेकिन मीडिया महामारी से लड़ने का एक हथियार बना है। मीडिया एम्प्लॉयीज ने जोखिम के बावजूद अपना काम जारी रखा।’


टैग्स पत्रकार संगठन मणिपुर सरकार Editors’ Guild Manipur Manipur Hill Journalists’ Union एडिटर्स गिल्ड ऑफ मणिपुर ने मणिपुर सरकार सरकारी विज्ञापन बिल टी. बिश्वजीत एन. बीरेन
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

14 minutes ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

14 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

27 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

36 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

45 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

56 minutes ago