होम / प्रिंट / 'BW बिजनेसवर्ल्ड' का नया अंक जल्द देगा मार्केट में दस्तक, इन मायनों में है खास

'BW बिजनेसवर्ल्ड' का नया अंक जल्द देगा मार्केट में दस्तक, इन मायनों में है खास

देश में लाभ से अधिक पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने वाले स्थायी व्यवसायों की संख्या बढ़ रही है। ये सामाजिक कल्याण को बढ़ाने और सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश की प्रतिष्ठित मैगजीन 'बिजनेसवर्ल्ड' (BW BusinessWorld) का नवीनतम अंक (Latest Issue) जल्द जारी होगा। इस इश्यू में वित्तीय वर्ष 2022-23 (fiscal year 2022-23) के लिए देश की सबसे ज्यादा टिकाऊ कंपनियों (most-sustainable-companies) के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही मैगजीन के इस अंक में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) और लेखा परीक्षकों (auditors) पर भी मुख्य फोकस रखा गया है।  

बता दें कि देश में लाभ से अधिक पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने वाले स्थायी व्यवसायों की संख्या बढ़ रही है। ये बिजनेस सामाजिक कल्याण को बढ़ाने और सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

'बिजनेसवर्ल्ड' ने इंडिया इंक के उत्कृष्ट प्रयासों और टिकाऊ व्यावसायिक उपायों के प्रति प्रतिबद्धता को जानने और उन्हें सामने लाने के लिए ‘सस्टेन लैब्स पेरिस’ (Sustain Labs Paris) के साथ मिलकर देश की सबसे टिकाऊ कंपनियों पर व्यापक अध्ययन किया। इनमें ऐसी कंपनियों को शामिल किया गया, जिन्होंने नवाचार, जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन व सकारात्मक सामाजिक प्रभाव के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण दिया।

व्यापक अध्ययन के बाद तैयार की गई ऐसी कंपनियों की लिस्ट में Godrej Consumer Products, Tech Mahindra, HDFC Limited, Wipro, Tata Consumer Products, Cipla, Marico, Hindustan Unilever, Tata Consultancy Services, Dr. Reddy’s Laboratories, HCL Tech, Infosys, Tata Communications, Maruti Suzuki India, UltraTech Cement, Bharti Airtel, Asian Paints, Glenmark Pharmaceuticals, Tata Chemicals, Larsen & Toubro, Welspun India, Ambuja Cements, Tata Power Company, Reliance Industries Limited और Tata Steel शामिल हैं।

इसके अलावा, हालिया अंक में सेक्टर के आधार पर देश के शीर्ष टिकाऊ कॉरपोरेशंस (India's top sustainable corporations) पर प्रकाश डाला गया है। इनमें Retail Trade & Service; Capital Goods; Chemicals and Agriculture; Telecommunications; Information Technology; Consumer Goods; Infrastructure Engineering; Pharmaceuticals and Healthcare; Automobile, Aviation & Log; Natural Resources and Minin; Banking और NBFCs समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी देश की सबसे टिकाऊ कंपनियां शामिल हैं।

विस्तृत और गहन अध्ययन के लिए छह व्यापक पहलुओं को प्रमुखता से ध्यान में रखा गया। इन पहलुओं में संसाधन दक्षता, सामाजिक उद्यमिता, वित्तीय प्रबंधन, कर्मचारी कल्याण, राजस्व और समावेशी आपूर्ति श्रृंखला शामिल थी। देश का कॉरपोरेट जगत अपने स्थिरता लक्ष्यों की दिशा में किस तरह आगे बढ़ रहा है, इसका आकलन करने के लिए इन सभी पहलुओं पर विचार किया गया।

रैंकिंग पद्धति को पारदर्शी, और कठोर व डेटा-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से देश की 200 सबसे बड़ी कंपनियों का मूल्यांकन, स्कोर और बेंचमार्क तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया था। ‘सस्टेन लैब्स पेरिस टीम’ द्वारा आयोजित एक साल के गहन शोध के माध्यम से इन कंपनियों का चुनाव किया गया।

सीए और लेखा परीक्षकों की परिवर्तनकारी भूमिका (Transformational role of CAs & auditors)

मैगजीन के इस अंक में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) और लेखा परीक्षकों (Auditors) की बदलती भूमिका पर एक विशेष लेख भी शामिल है। जैसे-जैसे कारोबारी माहौल अधिक गतिशील होता जा रहा है, सीए राष्ट्र की अंतरात्मा के रखवाले के रूप में विकसित हुए हैं। इस लेख में बताया गया है कि कैसे उनकी भूमिकाएं महज मुनीमों से बदलकर अब सुशासन (good governance) और टिकाऊ व्यावसायिक प्रथाओं (sustainable business practices) की देखरेख करने तक में बदल गई हैं।

इस लेख में जाने-माने सीए और ऑडिटर्स जैसे- ‘Ravi Rajan & Co’ के प्रमोटर और मैनेजिंग पार्टनर एस. रवि, ‘Institute of Chartered Accountants of India’ के प्रेजिडेंट अनिकेत तलाटी और ‘Grant Thornton Bharat’ के सीईओ विशेश चंडोक की टिप्पणियों को भी शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि तकनीकी प्रगति और इंडस्ट्री को आकार देने वाले नियामक परिवर्तनों के साथ, सीए और लेखा परीक्षक नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और बढ़ती जिम्मेदारियों को स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में मैगजीन के इस इश्यू में साक्षात्कारों और विशेषज्ञों विश्लेषण के माध्यम से इन प्रोफेशनल्स द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। इसके अलावा इसमें ‘REC’ (आरईसी) के सीएमडी विवेक कुमार देवांगन का विशेष साक्षात्कार भी शामिल है।


टैग्स मैगजीन बिजनेसवर्ल्ड सीए स्पेशल इश्यू India’s most sustainable companies भारत की सबसे टिकाऊ कंपनियां ऑडिटर्स
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

30 minutes ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

30 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

43 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

52 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago