होम / प्रिंट / ED की छापेमारी के बीच 'गुजरात समाचार' के मालिक बाहुबली शाह गिरफ्तार
ED की छापेमारी के बीच 'गुजरात समाचार' के मालिक बाहुबली शाह गिरफ्तार
एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने गुजरात के मशहूर गुजराती अखबार 'गुजरात समाचार' के को-ऑनर बाहुबली शाह को गिरफ्तार किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने गुजरात के मशहूर गुजराती अखबार 'गुजरात समाचार' के को-ऑनर बाहुबली शाह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अखबार के दफ्तरों और उनसे जुड़े स्थानों पर छापेमारी के बाद हुई है। गिरफ्तारी वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत हुई है।
गुरुवार को ED टीम ने अहमदाबाद के खानपुर में 'गुजरात समाचार' के मुख्यालय और बाहुबली शाह व उनके भाई श्रेयांश शाह के घरों पर छापा मारा। इसके साथ ही शाह परिवार से जुड़े टीवी चैनल GSTV के कार्यालयों पर भी जांच की गई। इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में करीब 30 जगहों पर अलग-अलग जांच की थी, जिनमें बिल्डर, निवेशक और शेयर बाजार के दलाल शामिल थे।
गिरफ्तारी के बाद बाहुबली शाह को पहले VS अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल टेस्ट हुआ, लेकिन उनकी मांग पर उन्हें बाद में SG हाईवे पर स्थित जायडस अस्पताल में और जांच के लिए शिफ्ट कर दिया गया।
'गुजरात समाचार', जो 1932 में शुरू हुआ था, गुजरात का एक प्रमुख गुजराती अखबार है और इसका बड़ा पाठक वर्ग है। शाह परिवार के बाहुबली और श्रेयांश दशकों से इस अखबार के संचालन में शामिल हैं।
ED ने अभी तक छापों के बाद किसी आधिकारिक बयान में जांच के परिणाम या आरोपों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह मामला अखबार और उससे जुड़े व्यवसायों में कथित वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा है।
टैग्स