होम / प्रिंट / इस अखबार के फ्रंट पेज पर न तो कोई खबर, न तस्वीर और न ही विज्ञापन, फिर भी आया चर्चाओं में

इस अखबार के फ्रंट पेज पर न तो कोई खबर, न तस्वीर और न ही विज्ञापन, फिर भी आया चर्चाओं में

पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा कोरोना वायरस से संक्रमित होने के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका से हैं, जहां अभी तक करीब 16 लाख लोग इस वायरस की चपेट में चुके हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा कोरोना वायरस से संक्रमित होने के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका से हैं, जहां अभी तक करीब 16 लाख लोग इस वायरस की चपेट में चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या करीब एक लाख तक पहुंच गई है। इस महामारी की गंभीरता को समझाने और जागरूक करने के लिए एक अखबार की अनूठी पहले दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर न तो कोई खबर छपी है, न तस्वीर और न विज्ञापन। अखबार का फ्रंट पेज पूरी तरह से इस महामारी से जान गवाने वाले अमेरिकियों को समर्पित कर दिया गया है। पृष्ठ पर कोरोना से मरने वाले लोगों के नाम छापे गए हैं, लिहाजा यह देखकर हर कोई हैरान रह गया।

अखबार ने फ्रंट पेज पर एक लाख मृतकों के नाम छापते हुए सिर्फ एक लाइन का संदेश लिखा है, करीब एक लाख मौतें, बेहिसाब क्षति। इसके बाद नीचे उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा गया है सूची में वो सिर्फ नाम नहीं थे, वो हम थे। 

अखबार ने फ्रंट पेज पर मृतकों के नाम क्यों प्रकाशित किए, इसपर उसने 'टाइम्स इनसाइडर' में एक लेख भी प्रकाशित किया है। दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकों ने इस भयावह स्थिति को दर्शाने का फैसला किया। ग्राफिक्स डेस्क की असिस्टेंट एडिटर सिमोन लैंडन संख्याओं को इस रूप में रखना चाहती थीं जो यह तो दिखाए ही कि कितनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है और यह भी किस वर्ग के लोगों की मौत हुई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के सभी विभाग के पत्रकार इस महामारी को कवर कर रहे हैं। सिमोन लैंडन कहती हैं, हमें पता था कि हम माइल स्टोन खड़ा करने जा रहे हैं। हमें पता था कि उन संख्याओं को रखने का कुछ तरीका होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक लाख डॉट या स्टिक फिगर पेज पर लगाने से आपको कुछ पता नहीं चलता कि वे कौन लोग थे और वे हमारे लिए क्या मायने रखते थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अखबार के पहले पन्ने पर जिन एक हजार लोगों के नाम छापे गए हैं, वे कुल मौतों का सिर्फ एक फीसदी हैं। अखबार का कहना है कि मृतकों की लिस्ट इतनी लंबी है कि यदि इसे छापा जाए तो अखबार के 12वें पेज तक सिर्फ मृतकों के नाम ही लिखे जा सकते हैं। अखबार ने इन लोगों का नाम, उम्र और पता लिखने के बाद उनके बारे में एक लाइन लिखकर उन्हें याद किया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि इस वायरस से मरने वालों की संख्या के आधार पर अमेरिका पर इसके असर को नहीं समझा जा सकता। इस वायरस की अमेरिका को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

अखबार ने शनिवार की देर रात जैसे ही अपने फ्रंट पेज का स्क्रीनशॉट जारी किया, वह दुनिया भर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। फेसबुक और ट्विटर पर काफी संख्या में लोगों ने इसे शेयर किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मृतकों को याद करने के लिए इस अनूठे अंदाज पर अखबार को धन्यवाद ज्ञापित किया।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

5 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

6 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

10 hours ago