होम / ओटीटी / ZEE5 में रघुवीर सिंह का प्रमोशन, बने सोशल मीडिया व कंटेंट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट

ZEE5 में रघुवीर सिंह का प्रमोशन, बने सोशल मीडिया व कंटेंट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5'(ZEE5) ने रघुवीर सिंह को सोशल मीडिया व कंटेंट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त करने की घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5'(ZEE5) ने रघुवीर सिंह को सोशल मीडिया व कंटेंट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त करने की घोषणा की है। इस नई और बड़ी जिम्मेदारी में रघुवीर अब ZEE5 की भारत और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट-आधारित स्टोरीटेलिंग और सोशल एंगेजमेंट की रणनीति का नेतृत्व करेंगे।

यह प्रमोशन दिसंबर 2024 से उनके सोशल मीडिया b कंटेंट मार्केटिंग (इंडिया और ग्लोबल) के डायरेक्टर के रूप में निभाए गए प्रभावशाली कार्यकाल के बाद आया है। अगस्त 2019 में ZEE5 से SVOD मार्केटिंग के एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में जुड़े रघुवीर ने सब्सक्रिप्शन-आधारित कंटेंट मार्केटिंग को नई दिशा दी और प्लेटफॉर्म की डिजिटल मौजूदगी को मजबूत किया। बीते वर्षों में उन्होंने कई इनोवेटिव मार्केटिंग कैंपेन, ऑडियंस एंगेजमेंट इनिशिएटिव और ब्रैंड स्टोरीटेलिंग स्ट्रैटेजीज को सफलतापूर्वक लीड किया, जिससे ZEE5 को प्रतिस्पर्धी OTT बाजार में अलग पहचान मिली।

अपने नए रोल को लेकर रघुवीर सिंह ने कहा, “ZEE5 के साथ मेरी अब तक की यात्रा बेहद रोमांचक रही है, चाहे वो मार्केटिंग इनोवेशन हो या हाल ही में सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी को लीड करना। इस नई भूमिका को पाकर मैं बेहद उत्साहित हूं और डिजिटल व कंटेंट एंगेजमेंट में नई सीमाएं पार करने के लिए तैयार हूं। ZEE5 का स्केल और क्रिएटिव पोटेंशियल अपार है और मैं ग्लोबल ऑडियंस के लिए बेहतरीन स्टोरीटेलिंग और एंगेजमेंट एक्सपीरियंस देने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।”

रघुवीर सिंह के नेतृत्व में ZEE5 का लक्ष्य अपने डिजिटल और कंटेंट पोजिशन को और मजबूत करना है, खासकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पकड़ बढ़ाते हुए दर्शकों से और गहरे संबंध बनाना।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुवोंकर बनर्जी संभालेंगे SonyLIV के हिंदी ओरिजिनल्स की कमान

'सोनीलिव' (SonyLIV) ने सुवोंकर बनर्जी की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 days ago

ZEE5 के नए नेशनल सेल्स हेड बने अंकुर राजेश कपिला

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) ने अंकुर राजेश कपिला को अपना नया नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है।

1 week ago

दिव्यांग दर्शकों के लिए बदलेगा OTT का अनुभव, कंटेंट एक्सेसिबिलिटी पर सरकार के नए नियम

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को सुनने और देखने में दिक्कत झेलने वाले लोगों के लिए कंटेंट को ज्यादा सुलभ बनाने से जुड़ी अंतिम गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

09-February-2026

फिल्म और टीवी शो बनाने में AI का सहारा लेगा एमेजॉन, खर्च व समय दोनों होंगे कम

एमेजॉन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फिल्मों और टीवी शोज को बनाने की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी में है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

4 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

2 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

7 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

6 hours ago