होम / ओटीटी / अब Tata Play Binge पर देखें WAVES का सांस्कृतिक व पारिवारिक कंटेंट
अब Tata Play Binge पर देखें WAVES का सांस्कृतिक व पारिवारिक कंटेंट
OTT क्षेत्र में अपनी पेशकश को और मजबूत करते हुए Tata Play Binge ने अब प्रसार भारती के OTT प्लेटफॉर्म WAVES को अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल कर लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
OTT क्षेत्र में अपनी पेशकश को और मजबूत करते हुए Tata Play Binge ने अब प्रसार भारती के OTT प्लेटफॉर्म WAVES को अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल कर लिया है। इस साझेदारी के तहत टाटा प्ले बिंज के यूजर्स अब WAVES की विविध और समृद्ध कंटेंट लाइब्रेरी का आनंद एक ही जगह पर उठा सकेंगे।
WAVES के जरिए दर्शकों को 12 भारतीय भाषाओं में 20,000 घंटे से अधिक का कंटेंट मिलेगा, जिसमें Byomkesh Bakshi, Fauji, Hum Log जैसे पुराने क्लासिक सीरियल्स से लेकर Sarpanch Sahab, Jaiye Aap Kahan Jayenge, और Della Bella जैसे नए शो तक शामिल हैं। WAVES केवल ऑन-डिमांड कंटेंट तक ही सीमित नहीं है, यह लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा भी देता है, जैसे कि अयोध्या से प्रभु श्रीराम लल्ला की आरती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’, और कबड्डी वर्ल्ड कप, जर्मन फुटबॉल कप (पोकल), हॉकी इंडिया लीग जैसे खेलों का सीधा प्रसारण।
OTT और पारंपरिक प्रसारण के बीच की दूरी को मिटाते हुए WAVES अपने यूजर्स को 35 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स तक पहुंच भी प्रदान करता है, जिससे दर्शकों को टीवी जैसी सुविधा और स्ट्रीमिंग जैसी लचीलापन- दोनों का अनुभव एक ही जगह मिलता है।
इस साझेदारी पर टाटा प्ले की चीफ कमर्शियल और कंटेंट ऑफिसर पल्लवी पुरी ने कहा, “Tata Play Binge की कल्पना हर भारतीय के लिए OTT कंटेंट को सुलभ बनाने के लिए की गई थी, और प्रसार भारती के साथ यह साझेदारी उसी दिशा में एक अहम कदम है। WAVES न केवल समावेशी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कंटेंट का खजाना है, बल्कि यह समय-समय से परे ऐसे शो भी लाता है, जिन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों तक पहुंचाने की जरूरत थी। हमें गर्व है कि हम इस विरासत को भारतीय घरों तक पहुंचाने वाले पहले प्लेटफॉर्म हैं।”
प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने कहा, “WAVES को डिजिटलीकरण की दिशा में सार्वजनिक सेवा कंटेंट को आगे लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, ताकि आज की पीढ़ी भी इस विरासत से जुड़ सके। Tata Play Binge के साथ यह साझेदारी उस दृष्टिकोण को और मजबूत करती है। यह दूरदर्शन की विश्वसनीयता को एक आधुनिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की पहुंच और सुविधा के साथ जोड़ती है। अब परिवार, युवा और देशभर के दर्शक हमारी सांस्कृतिक गहराई और कहानी कहने की परंपरा को एक जगह पर अनुभव कर सकेंगे।”
यह साझेदारी दर्शकों को पुरानी यादों और नई तकनीक का संगम प्रदान करती है, जिसमें OTT के जरिए भारत की जड़ों से जुड़ी आवाजें हर घर तक पहुंचने लगी हैं।
टैग्स