होम / ओटीटी / E4m प्ले स्ट्रीमिंग मीडिया अवॉर्ड्स में Sony LIV का शानदार प्रदर्शन, जीते 5 मेडल्स
e4m प्ले स्ट्रीमिंग मीडिया अवॉर्ड्स में Sony LIV का शानदार प्रदर्शन, जीते 5 मेडल्स
इन अवॉर्ड्स के जरिए उन प्लेटफॉर्म्स, ब्रैंड्स और क्रिएटर्स को पहचाना गया जो कंटेंट, इनोवेशन और स्टोरीटेलिंग के ज़रिए दर्शकों से जुड़ने में सफल रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media group) द्वारा आयोजित छठे 'e4m प्ले स्ट्रीमिंग मीडिया अवॉर्ड्स' (e4m Play Streaming Media Awards) का आयोजन मुंबई में भव्य अंदाज में हुआ, जहां स्ट्रीमिंग मीडिया की दुनिया में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्लेटफॉर्म्स, टैलेंट और ब्रैंड कैंपेन को सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड नाइट ने क्रिएटिविटी, इनोवेशन और प्रभाव के नए मानदंड स्थापित करने वालों को मंच पर बुलाकर सराहा।
इस वर्ष के प्रमुख विजेताओं में Sony LIV ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 मेडल जीते, जिनमें 3 गोल्ड और 2 सिल्वर शामिल हैं। Sony LIV के अलावा, इस सम्मानजनक सूची में Prime Video, Arha Media & Broadcasting Pvt. Ltd और JioStar जैसे प्लेटफॉर्म्स भी शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न कैटेगरीज में सर्वाधिक मेडल अपने नाम किए।
इन अवॉर्ड्स के जरिए उन प्लेटफॉर्म्स, ब्रैंड्स और क्रिएटर्स को पहचाना गया जो कंटेंट, इनोवेशन और स्टोरीटेलिंग के ज़रिए दर्शकों से जुड़ने में सफल रहे हैं।
अन्य गोल्ड विनर्स में Mahindra Group, Manja, Bare Bones Collective, White Rivers Media, The Pokémon Company, Saregama India, Maddock Films, JioStar India Private Limited, L’Oréal Professionnel Paris, Audible, Zone Media, Lenovo और The Viral Fever जैसे ब्रैंड्स और कंपनियों के नाम शामिल हैं।
e4m Play Streaming Media Awards 2025 में विजेताओं का चयन पांच प्रमुख कैटेगरीज में किया गया:
-
ब्रैंड इंटीग्रेशन और मार्केटिंग
-
प्लेटफॉर्म
-
टैलेंट
-
स्ट्रीमिंग ऑडियो / पॉडकास्ट्स
-
कंटेंट एंड एक्सलेंसी
इन अवॉर्ड्स की जूरी का नेतृत्व सिनेमैटोग्राफर और फिल्ममेकर संतोष सिवन ने किया, जिन्होंने कंटेंट कैटेगरी में विजेताओं के चयन को लेकर इस साल की प्रक्रिया की व्यवस्थितता और समावेशिता की सराहना की।
Fixderma इस बार के अवॉर्ड्स के एसोसिएट पार्टनर और एक्सक्लूसिव गिफ्टिंग पार्टनर रहे।
यह समारोह न केवल रचनात्मकता की जीत का जश्न था, बल्कि यह भी साबित करता है कि भारतीय स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री अपने श्रेष्ठता के युग में प्रवेश कर चुकी है।
टैग्स