होम / ओटीटी / E4m Play Streaming Media Awards में Netflix ने 8 मेडल्स के साथ बिखेरी चमक

e4m Play Streaming Media Awards में Netflix ने 8 मेडल्स के साथ बिखेरी चमक

स्ट्रीमिंग मीडिया की दुनिया में बेहतरीन काम को सम्मानित करने के लिए 'e4m प्ले स्ट्रीमिंग मीडिया अवॉर्ड्स' (e4m Play Streaming Media Awards) का छठा संस्करण बुधवार को मुंबई में आयोजित हुआ।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

स्ट्रीमिंग मीडिया की दुनिया में बेहतरीन काम को सम्मानित करने के लिए 'e4m प्ले स्ट्रीमिंग मीडिया अवॉर्ड्स' (e4m Play Streaming Media Awards) का छठा संस्करण बुधवार को मुंबई में आयोजित हुआ। इस अवॉर्ड समारोह में शानदार टैलेंट, प्रभावशाली कंटेंट, इनोवेटिव प्लेटफॉर्म्स और दमदार ब्रैंड कैंपेन को सम्मानित किया गया।

इस साल Netflix ने अलग-अलग कैटेगरीज में 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज सहित कुल 8 मेडल जीतकर खास पहचान बनाई।

इस सितारों से सजे समारोह में विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के दिग्गज नेताओं ने भी शिरकत की। इस साल के प्रमुख विजेताओं में Prime Video, Sony LIV, Arha Media & Broadcasting Pvt. Ltd और JioStar जैसे बड़े नाम भी शामिल रहे, जिन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

अन्य गोल्ड विजेताओं की सूची में Mahindra Group, Manja, Bare Bones Collective, White Rivers Media, The Pokémon Company, Saregama India, Maddock Films, JioStar India Private Limited, L’Oréal Professionnel Paris, Audible, Zone Media, Lenovo और The Viral Fever जैसे प्रतिष्ठित नाम भी शामिल रहे।

e4m Play Streaming Media Awards 2025 में विजेताओं का चयन पांच मुख्य कैटेगरीज में किया गया:

  • ब्रैंड इंटीग्रेशन और मार्केटिंग

  • प्लेटफॉर्म

  • टैलेंट

  • स्ट्रीमिंग ऑडियो / पॉडकास्ट

  • कंटेंट और एक्सीलेंसी

इस साल की जूरी की अध्यक्षता प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर और फिल्म निर्माता संतोष सिवन ने की। उन्होंने विजेताओं के चयन के पीछे की व्यवस्थित और समावेशी प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा।

Fixderma इस आयोजन का एसोसिएट पार्टनर और एक्सक्लूसिव गिफ्टिंग पार्टनर रहा।

यह अवॉर्ड्स नाइट न केवल रचनात्मकता और इनोवेशन का उत्सव थी, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारत का स्ट्रीमिंग मीडिया इकोसिस्टम किस तरह वैश्विक स्तर पर नए मानदंड स्थापित कर रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 days ago

ZEE5 के नए नेशनल सेल्स हेड बने अंकुर राजेश कपिला

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) ने अंकुर राजेश कपिला को अपना नया नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है।

1 week ago

दिव्यांग दर्शकों के लिए बदलेगा OTT का अनुभव, कंटेंट एक्सेसिबिलिटी पर सरकार के नए नियम

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को सुनने और देखने में दिक्कत झेलने वाले लोगों के लिए कंटेंट को ज्यादा सुलभ बनाने से जुड़ी अंतिम गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

09-February-2026

फिल्म और टीवी शो बनाने में AI का सहारा लेगा एमेजॉन, खर्च व समय दोनों होंगे कम

एमेजॉन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फिल्मों और टीवी शोज को बनाने की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी में है।

05-February-2026

प्राइम वीडियो व एमेजॉन MGM स्टूडियोज में चंद्रू लक्ष्मीनारायणन को मिली नई जिम्मेदारी

प्राइम वीडियो और एमेजॉन MGM स्टूडियोज ने अपनी लीडरशिप टीम में एक अहम बदलाव किया है। कंपनी में लंबे समय से जुड़े चंद्रू लक्ष्मीनारायणन को अब एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

4 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

1 hour ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

41 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

4 hours ago