होम / ओटीटी / माइक्रोड्रामा OTT प्लेटफॉर्म Flick TV ने सीड फंडिंग में जुटाए 2.3 मिलियन डॉलर

माइक्रोड्रामा OTT प्लेटफॉर्म Flick TV ने सीड फंडिंग में जुटाए 2.3 मिलियन डॉलर

मोबाइल-फर्स्ट माइक्रोड्रामा OTT प्लेटफॉर्म Flick TV ने अपनी शुरुआती फंडिंग राउंड (सीड फंडिंग) में 2.3 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

मोबाइल-फर्स्ट माइक्रोड्रामा OTT प्लेटफॉर्म Flick TV ने अपनी शुरुआती फंडिंग राउंड (सीड फंडिंग) में 2.3 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इस राउंड का नेतृत्व Stellaris Venture Partners ने किया, जबकि Gemba Capital और Titan Capital ने भी भागीदारी की।

Flick TV की स्थापना कुशल सिंघल और प्रतीक आनंद ने 2025 की शुरुआत में की थी। यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से शॉर्ट-फॉर्म, सिनेमाई ड्रामा कंटेंट पर केंद्रित है, जिसे मोबाइल पर देखने के अनुभव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Flick TV के को-फाउंडर कुशल सिंघल ने कहा, "भारत में 900 मिलियन से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स और मोबाइल-फर्स्ट व्युअरशिप के बढ़ते चलन के साथ हाई-क्वॉलिटी शॉर्ट-फॉर्म ड्रामा की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।" उन्होंने कहा, "चीन की 7 बिलियन डॉलर की माइक्रोड्रामा इंडस्ट्री यह दिखाती है कि यह फॉर्मेट कितना बड़ा बन सकता है और भारत में अगले 5 वर्षों में यह बाजार 5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अभी तक भारत में माइक्रोड्रामा के लिए कंटेंट प्रोडक्शन इकोसिस्टम शुरुआती अवस्था में ही है। Flick TV इसी गैप को भरने का प्रयास कर रहा है- हम नए जमाने के प्रोडक्शन हाउस को विकसित कर रहे हैं और माइक्रोड्रामा के लिए एक ऐसा स्टूडियो मॉडल बना रहे हैं जो फिल्म या टीवी स्टूडियो जैसा हो। हमारा लक्ष्य है तेज, प्रभावशाली और मोबाइल के अनुकूल सिनेमाई कहानी कहने की संस्कृति विकसित करना।"

Stellaris Venture Partners के प्रिंसिपल मयंक जैन ने कहा, "भारत की अगली मनोरंजन क्रांति मोबाइल-नेटिव, भावनात्मक रूप से जुड़ाव रखने वाली और शॉर्ट-अटेंशन स्पैन के हिसाब से डिजाइन की गई होगी। Flick TV की टीम को कंटेंट निर्माण और उपभोक्ता जुड़ाव का गहरा अनुभव है, जो उन्हें इस नए सेगमेंट में इनोवेशन और लीडरशिप के लिए आदर्श बनाता है। उनकी शुरुआती सफलता और यूजर एंगेजमेंट डेटा यह दर्शाते हैं कि वे कंटेंट क्यूरेशन और कहानी कहने में बेहद सक्षम हैं। हम उनके साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं।"

प्राप्त फंडिंग का उपयोग Flick TV कंटेंट प्रोडक्शन को तेजी से स्केल करने, 100 से अधिक ओरिजिनल टाइटल्स लॉन्च करने और चार नई क्षेत्रीय भाषाओं में विस्तार के लिए करेगा। साथ ही, कंपनी अपनी मोबाइल-फर्स्ट स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने, यूजर एक्विजिशन व रिटेंशन बढ़ाने और एक मजबूत क्रॉस-फंक्शनल टीम तैयार करने में भी निवेश करेगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुवोंकर बनर्जी संभालेंगे SonyLIV के हिंदी ओरिजिनल्स की कमान

'सोनीलिव' (SonyLIV) ने सुवोंकर बनर्जी की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 days ago

ZEE5 के नए नेशनल सेल्स हेड बने अंकुर राजेश कपिला

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) ने अंकुर राजेश कपिला को अपना नया नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है।

1 week ago

दिव्यांग दर्शकों के लिए बदलेगा OTT का अनुभव, कंटेंट एक्सेसिबिलिटी पर सरकार के नए नियम

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को सुनने और देखने में दिक्कत झेलने वाले लोगों के लिए कंटेंट को ज्यादा सुलभ बनाने से जुड़ी अंतिम गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

09-February-2026

फिल्म और टीवी शो बनाने में AI का सहारा लेगा एमेजॉन, खर्च व समय दोनों होंगे कम

एमेजॉन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फिल्मों और टीवी शोज को बनाने की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी में है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 hour ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

31 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

5 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

5 hours ago